ऋषभ पंत की हालत देख फैंस को आया तरस, वायरल हुआ दिल तोड़ने वाला वीडियो
ऋषभ पंत को भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा है। रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। वर्ल्ड कप टीम में ऋषभ पंत का सिलेक्शन जरूर किया गया है।
नई दिल्ली, 27 सितंबर। ऋषभ पंत को भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा है। रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। वर्ल्ड कप टीम में ऋषभ पंत का सिलेक्शन जरूर किया गया है। लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाएंगे या नहीं? इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन बल्लेबाजी नहीं मिली।
Recommended Video

जीत के बाद कोहली-रोहित ने मनाया जश्न
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में चार रन की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या ने जैसे ही चौका लगाया पवेलियन की सीढ़ियों पर बैठे विराट कोहली और रोहित शर्मा खुशी से उछल पड़े। इन दोनों का वी़डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लेकिन इस दौरान एक और भारतीय खिलाड़ी का वीडियो सामने आया है।

जीत के जश्न में कुछ इस तरह नजर आए पंत
ऋषभ पंत तीसरे टी-20 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। जब टीम के खिलाड़ी जीत के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे तो पंत बगल में खड़े होकर बस देख रहे थे। इस दौरान उनका चेहरा भी उतरा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ खिलाड़ी पंत को इग्नोर करते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं ट्रॉफी लेकर तस्वीर खिंचवाते समय भी पंत सबसे अलग दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
ऋषभ पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फैंस इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग टीम के खिलाड़ियों का ऋषभ पंत के साथ इस तरह का व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है। वह कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में पंत काफी मायूस लग रहे हैं, जीत के बाद भी पंत की ये मायूसी फैंस को परेशान कर रही है।

भारतीय टीम को मिली जीत
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज हराने में कामयाब रही। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य था जिसे उसने एक गेंद रहते ही हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान निभाया।












Click it and Unblock the Notifications