IND vs AFG: ईशान किशन को बेवजह क्यों किया टीम से बाहर? BCCI पर बुरी तरह भड़के फैन्स

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की बैठक हुई और बाद में टीम का ऐलान कर दिया गया। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की इस टीम में वापसी हुई है। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण शामिल नहीं किये गए।

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। रोहित शर्मा के अलावा टीम में विराट कोहली भी वापस आ गए हैं। टीम में दो विकेटकीपर शामिल हैं। संजू सैमसन मुख्य कीपर होंगे और दूसरे विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा शामिल किये गए हैं। ईशान किशन बाहर हैं।

ishan kishan

ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर फैन्स ने काफी गुस्सा भी दिखाया है। फैन्स का कहना था कि जितेश से पहले इस टीम में ईशान किशन को शामिल किया जाना था। हालांकि किशन को बाहर रखने का कोई कारण फ़िलहाल सामने नहीं आया है।

चोट के कारण भी कुछ खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जा सका। ऋतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव चोट से परेशान हैं। दोनों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनके अलावा हार्दिक पांड्या को भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया, वह भी चोट के कारण बाहर हैं।

ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज से तुरंत भारत आए थे। पारिवारिक कारणों से वह आए थे। बोर्ड से उन्होंने रिलीज करने का आग्रह किया था। अब टी20 सीरीज से उनको बाहर देखकर फैन्स का संयम जवाब दे गया। बीसीसीआई के ऊपर फैन्स जमकर बरसे, किशन को टीम से बाहर रखना गलत भी माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+