IND vs ENG: एक चौका और एक छक्का मारकर 6 गेंद में कोहली की पारी खत्म, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
ट्रेंट ब्रिज, जुलाई 10। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकले। कोहली ने एक चौका और एक छक्का लगाकर भले ही तेज शुरुआत की हो, लेकिन हर मैच की तरह इस मैच में भी वो 11 रन बनाकर आउट हो गए। विराट को डेविड विली ने जेसन रॉय के हाथों कैच आउट कराया।

पिछले मैच में भी विराट ने बनाया था 1 रन
आपको बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में ही करीब 5 महीने बाद टी20 टीम में वापसी की थी। विराट को दीपक हुड्डा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जो लगातार 3 नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। विराट पिछले मैच में भी सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए थे। इससे पहले एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में विराट के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी। इससे पहले पूरे आईपीएल में विराट कोहली फॉर्म से जूझते रहे थे।
कोहली ने आसान सा कैच भी छोड़ा
विराट कोहली बल्लेबाजी में तो फ्लॉप रहे ही साथ ही फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और डीप मिड विकेट की तरफ गई। वहां विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे। उनके लिए यह आसान कैच था, लेकिन गेंद कोहली के हाथ में आने के बाद फिसल गई।
कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा एकबार फिर उबाल मार रहा है। सोशल मीडिया पर अब कोहली को टीम से बाहर किए जाने की मांग होने लगी है और कोहली की जगह उन बल्लेबाजों को मौका दिए जाने की मांग हो रही है जो नंबर 3 पर रन बना रहे हैं।
विराट के प्रदर्शन को लेकर एक नजर फैंस के रिएक्शन पर












Click it and Unblock the Notifications