'पैसे देकर पैर छुआए,' रियान पराग से मिलने से पहले फैन ने बताई दिल की बात, फिर नियम तोड़कर छुए प्लेयर के पैर

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और खिलाड़ियों के प्रति फैंस की दीवानगी भी देखने लायक है। बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग से मिलने के लिए एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया। यह मैच पराग के लिए बेहद खास था, क्योंकि वे अपने गृहनगर गुवाहाटी में पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे थे। फैंस ने पूरे दिन उनका उत्साह बढ़ाया, लेकिन एक फैन ने हद पार करते हुए नियम तोड़ दिए और सीधा मैदान पर पहुंच गया।

fan invaded the pitch to meet Riyan Parag

पराग के पैर छूकर जताया सम्मान
केकेआर की पारी के दौरान सुरक्षा को चकमा देते हुए फैन मैदान में दौड़ पड़ा। उसकी मंजिल सिर्फ एक थी-अपने चहेते खिलाड़ी रियान पराग से मिलना। जैसे ही वह पराग के पास पहुंचा, उसने उनके पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया और गले लगाने की कोशिश की।

रियान पराग से मिलने से पहले फैन ने बताई दिल की बात
सोशल मीडिया पर अब रियान पराग के इस फैन का मैदान में दाखिल होने से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्शक इस फैन से पूछता है कि भाई अंदर जाना चाहता है, इसके जवाब में फैन ने कहा कि हां अंदर जाना चाहता हूं। दर्शक ने पूछा कि किस खिलाड़ी से मिलना चाहता है, तो फैन ने जवाब में कहा कि वो रियान पराग से मिलना चाहता है।

यूजर्स ने जमकर लिए मजे
हालांकि, इस पल को लेकर ऑनलाइन कुछ यूजर्स ने आश्चर्य जताया और कहा कि यह सब कुछ पीआर से ज़्यादा कुछ नहीं था। एक्स पर एक यूजर्स ने लिखा, 'रियान पराग ने एक लड़के को काम पर रखा और उसे मैदान पर आकर उसके पैर छूने के लिए 10,000 रुपये दिए। यह लड़का कितना ध्यान आकर्षित करने वाला है! एक अन्य यूजर लिखता है कि ये ऑफलाइन पीआर है।

पराग इस घटना से थोड़े हैरान जरूर हुए, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा। हालांकि, इस हरकत के चलते मैच में कुछ देर के लिए व्यवधान आ गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फैन को पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया। यह पहला मौका नहीं था जब आईपीएल 2025 में किसी फैन ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ा हो। इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीजन के पहले मैच के दौरान भी एक फैन विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया था।

Take a Poll

अगर मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने गुवाहाटी की चुनौतीपूर्ण पिच पर शानदार 97 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+