MS Dhoni ने फिर जीता फैंस का दिल, प्रैक्टिस सेशन के बाद युवा क्रिकेटर को बाइक पर दी लिफ्ट, देखें Video
Mahendra Singh Dhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कम नहीं है, बल्कि ये दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कैप्टन कूल आज भी करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करता है, धोनी निस्संदेह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं, और यही कारण है कि वह आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों की प्रेरणा हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी ने रांची में एक प्रैक्टिस सेशन के बाद युवा क्रिकेटरों को अपनी बाइक पर बैठाकर उनका दिन बना दिया। वीडियो में दावा किया गया है कि धोनी ने अपनी विंटेज यामाहा RD350 (vintage Yamaha RD350) बाइक पर बैठाकर उन्हें घर तक छोड़ा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी एक प्रैक्टिस सेशन के बाद अपनी क्रिकेट किट पैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में बाइक की चाबी भी नजर आ रही है। इस वीडियो को वही युवा क्रिकेटर बना रहा है, जिसे धोनी की बाइक पर बैठे देखा जा सकता है। ट्रेनिंग के बाद भी लड़के को धोनी की बाइक पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ये वीडियो कब का है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां आईपीएल खिताब जिताने के बाद धोनी ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई और कुछ समय से रांची में हैं। आईपीएल 2024 खेलना है या नहीं इस पर वह जल्द ही फैसला लेंगे।
धोनी का मोटरबाइक्स के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास पुरानी और लेटेस्ट मोटरबाइकों से भरा एक बहुमंजिला गैराज है। 42 वर्षीय खिलाड़ी यकीनन भारत के अब तक के सबसे महान कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को तीन बड़ी आईसीसी जीतें दिलाई हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications