Video: सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैच में MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, दीवानगी देख 'थाला' ने उठाया बड़ा कदम

IPL 2024, MS Dhoni, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में मनोरंजन के साथ उत्साह और यादगार पलों की ट्रिपल डोज मिलना तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के पूर्व कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों। ऐसा ही कुछ खास नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब एक फैन के क्रीज पर आते ही माही ने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, एक फैन ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मिलने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा का उल्लंघन किया, लेकिन धोनी की प्रतिक्रिया ने दिल जीत लिया। यह मामला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान हुई।

fan to meet ms dhoni

धोनी दुनिया भर में जहां भी खेलने जाते हैं, उनके फैंस की संख्या बहुत अधिक होती है और गुजरात के घरेलू मैदान पर एक बार फिर यह देखने को मिला। मैच के अंतिम चरण के दौरान, एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और धोनी से मिलने पहुंच गया।

चेन्नई के पूर्व कप्तान ने कुछ देर दौड़कर उस फैन के साथ मस्ती की, लेकिन आखिर में वह फैन जब जमीन पर धोनी के पैरों पर गिर पड़ा और पूरी तरह से नतमस्तक हो गया, तो पूर्व कप्तान ने उसे गले से लगा लिया। 'मही' के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। इस खास पल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:

धोनी ने केवल 11 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन की पारी खेलकर चेन्नई की पारी को अंतिम क्षणों में मजबूती प्रदान की। हालांकि, यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था और सीएसके लक्ष्य से 35 रन पीछे रह गई।

ये भी पढ़ें- KKR vs MI, IPL 2024: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि बी साई सुदर्शन ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया, जिससे गुजरात ने चेन्नई पर 35 रन की जीत के साथ खुद को प्ले-ऑफ की दौड़ में बनाए रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+