KKR vs MI, IPL 2024: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs MI Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में आज, 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे से ईडन गार्डन्स में होगी। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी। आज के एक्शन पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले कुछ हफ्तों में शानदार क्रिकेट खेला है और तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है। सुनील नरेन और फिल साल्ट बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि गेंदबाजी भी श्रेयस अय्यर की टीम के सपोर्ट में है।

Eden Gardens

मुंबई इंडियंस ने अपनी दिशाहीन रणनीतियों के कारण अपने सीज़न को बर्बाद होते देखा है। हालांकि, हार्दिक पंड्या यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे न रहे। ऐसे में एमआई ये मुकाबला सिर्फ सम्मान बचाने के इरादे से खेलेगी।

कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन?
कोलकाता में शनिवार को बारिश की 70 फीसदी संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 83 फीसदी रहेगा। शाम को तापमान 29°C रहेगा और हवा की गति 11 किमी/घंटा रहेगी।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है और इस सीजन में टीमों ने यहां 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड ज्यादातर अच्छा होता है, लेकिन लक्ष्य का पीछा करना बुरा विचार नहीं होगा, क्योंकि रोशनी में गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आती है। तेज़ गेंदबाज़ों के विकेट निकालने के मौके होंगे।

ये भी पढ़ें- KKR vs MI Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे। वैभव अरोड़ा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+