इतनी खतरनाक स्विंग करा रहे थे स्टॉर्क, हमने दूरबीन से सब देखा, फाफ का बॉल टेंपरिंग पर नया खुलासा
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 2018 के क्रिकेट उस पन्ने को फिर से खोल दिया है जिसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पूरी दुनिया में बदनामी हुई थी और डेविड वार्नर व स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों का करियर ही खतरे में आ गया था। ये दोनों बड़े खिलाड़ी थे और वापसी करने में भी कामयाब हुए लेकिन इस सेंडपेपरगेट या बॉल टेंपरिंग कांड की यादें शायद ही कभी इन खिलाड़ियों के जेहन से निकल पाएंगी। तब ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन बैनक्रॉफ्ट भी नपे थे जो अब इंटरनेशन सीन से बाहर चल रहे हैं।

ताजा खुलासा और भी चौंकाता है
फाफ का ताजा खुलासा और भी चौंकाता है क्योंकि वे बताते हैं कि बॉल टेंपरिंग तो उस सीरीज में कंगारूओं के द्वारा पहले से ही की जा रही थी। ये खुलासा उन्होंने अपनी बुक 'Faf: Through Fire' में किया है। जहां फाफ कहते हैं कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन पेस अटैक को जबरदस्त रिवर्स स्विंग मिली। मिशेल स्टार्क को 9 विकेट मिले और में भले ही स्टार्क को दुनिया के बेस्ट रिवर्स स्विंग कराने वालों में एक के तौर पर गिनता हूं लेकिन डरबन में उन्होंने कुछ ऐसी गेंदे फेंकी जो खेली ही नहीं जा सकती थी।

हम बहुत चौकस होकर देख रहे थे
फाफ ने कहा, वह राउंड द विकेट आया और गेंद की हालत बहुत खराब थी। हमने भी रिवर्स स्विंग पाई लेकिन ये विरोधिया की तुलना में कुछ भी नहीं थी। हमें शक हुआ कोई गेंद को इतनी ज्यादा स्विंग कराने के लिए बिगाड़ रहा है, और हमने सेंट जोर्ज में हुआ दूसरा टेस्ट मैच दूरबीन से देखा, ताकि हम ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग के दौरान गेंद को फॉलो कर सकें।
तब हमने नोटिस किया बॉल डेविड वार्नर को कुछ ज्यादा ही दी जा रही है। ये सब हम बहुत चौकस होकर देख रहे थे। मिशेल स्टार्क द्वारा डरबन और जोहांसबर्ग में कराई गई रिवर्स स्विंग के बीच काफी फर्क था। हम जानते थे इसके पीछे वजह साफ है।

स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के लिए काफी सहानुभूति रखते हैं
फाफ डु प्लेसिस अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन टी20 लीग में खेलते हैं। उनको भी गेंद पर लार के साथ मिंट लगाने का आरोपी पाया गया था। ये 2016 की बात है और सामने फिर से ऑस्ट्रेलिया था। उन्होंने कहा कि वे स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के लिए काफी सहानुभूति रखते हैं जो भी कुछ उनके साथ हुआ।












Click it and Unblock the Notifications