Fact Check: क्या हार्दिक पंड्या-जाह्रवी कपूर एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट? मालदीव की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Fact Check: हार्दिक पंड्या और जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की डेट करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन इस तरह के दावों को संज्ञान में रखते हुए हमें सचेत रहना चाहिए। इन तस्वीरों को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के दावे कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि आखिर इन तस्वीरों के पीछे का असली सच क्या है...

हार्दिक पंड्या-जाह्रवी कपूर की तस्वीर वायरल (Fact Check)

सोशल मीडिया पर एक्स यूजर दिव्या कुमारी ने हर्दिक पंड्या और जाह्नवी कपूर की चार तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,'मालदीव बीच पर रंगरेलिया मना रहे है हार्दिक पंड्या ओर जाह्नवी कपूर, ये न्यूज सही है क्या दोस्तों? इन तस्वीरों में हार्दिक और जाह्नवी कपूर बीच पर एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैंस लगातार कमेंट् कर रहे हैं।

Fact Check 1

जानिए आखिर क्या है सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये तस्वीर फेक है। बॉलीवुड सॉन्ग नामक फेसबुक पेज ने इन दोनों की तस्वीरों को शेयर किया था। फेसबुक पेज पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया था कि जान्हवी कपूर और हार्दिक पंड्या की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को मालदीव के खूबसूरत बीच पर मस्ती करते और रिलैक्स करते हुए देखा गया। जान्हवी ने अपने ग्लैमरस बीच वियर लुक से फैंस का दिल जीत लिया, वहीं हार्दिक कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

Fact Check में दावा साबित हुआ गलत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हार्दिक पंड्या और जाह्नवी कपूर की तस्वीर वास्तव में AI द्वारा जनरेट की गई है और यह एक गलत दावा है। इस तस्वीर के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दोनों सितारों की वास्तविक तस्वीर है, लेकिन यह एक गढ़ी हुई AI द्वारा बनाई गई तस्वीर है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीरें वायरल होती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+