Explainer: आरसीबी-हैदराबाद के कप्तानों पर जुर्माने की राशि का अंतर क्यों? किस वजह से कमिंस को सस्ते में छोड़ा
RCB vs SRH: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इससे आरसीबी की ओवरऑल रैंकिंग पर असर पड़ सकता है। अभी एक मुकाबला बचा है। इस बीच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के कप्तानों पर फाइन लगा है।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के ऊपर ज्यादा जुर्माना लगा है, वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के ऊपर कम फाइन लगाया गया है। न्यूनतम ओवर गति से सम्बंधित कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने की वजह से इन दोनों कप्तानों के ऊपर हथौड़ा चला है।

रजत पाटीदार ने इस सीजन दूसरी बार गलती की है, इस वजह से उनके ऊपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सभी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी राशि कम हो) का जुर्माना लगाया गया। इनमें इम्पैक्ट प्लेयर्स भी शामिल हैं।
इस सीजन कमिंस की टीम ने ओवर रेट अच्छी रखी थी। पहली बार धीमा ओवर रेट होने की वजह से कमिंस को 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। आरसीबी के लिए जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी लेकिन पाटीदार को इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के तौर पर लाया गया था।
RCB vs SRH: आरसीबी को झटका
मुकाबले में हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रनों से पराजित करते हुए टेबल टॉपर बनने की उम्मीदों को करारा झटका दिया। हालांकि अभी आरसीबी के पास एक मौका और है। हैदराबाद के पास इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं था, इस वजह से जमकर बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी 189 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
RCB vs SRH: कोहली का चला बल्ला
इस सीजन कोहली ने आरसीबी के लिए जमकर बल्लेबाजी की है और 500 से अधिक रन बनाए हैं, इस मैच में भी उनका बल्ला चला। कोहली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications