Explainer: रोहित ने अचानक क्यों लिया टेस्ट से संन्यास? जानिए अंदर की कहानी, आंकड़ों में उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए तहलका मचाने का काम किया है। इन्स्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि मैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूँ और अब एकदिवसीय क्रिकेट में खेलता रहूँगा।

अब सवाल यह भी है कि आखिर रोहित शर्मा ने अचानक संन्यास की घोषणा कैसे कर दी। ऐसा तो कुछ सुना भी नहीं था कि वह रिटायर हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रोहित शर्मा ने क्यों इतना बड़ा फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया।

rohit sharma

दरअसल बीसीसीआई को रिपोर्ट मिली थी कि रोहित टेस्ट टीम को लीड करने के लिए योग्य कप्तान नहीं हैं। चयन समिति के हेड अजित अगरकर ने बोर्ड को इस बारे में बता दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अगरकर भी नहीं चाहते थे कि अब रोहित को कप्तान रखा जाए।

बोर्ड को जब चयन समिति ने इतना बता दिया, तो रोहित को कप्तान रखने का सवाल ही नहीं उठता। रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब था। वह कप्तान होने की वजह से टीम में बने हुए थे। अब कप्तानी नहीं रही, तो उनकी टीम में जगह नहीं बनती।

इस स्थिति में रोहित शर्मा के पास संन्यास ही एकमात्र रास्ता था और उन्होंने इसे अपनाने का फैसला लिया और बाहर बता दिया। अंदरखाने रोहित को भी बताया गया होगा कि आपको इंग्लैंड दौरे पर टीम का कप्तान नहीं रखेंगे और स्कॉड में भी जगह नहीं बनती है। इस वजह से रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी क्योंकि इंतजार करने का कोई मतलब नहीं था।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक जमाए हैं और सभी जीत के दौरान आए हैं। करियर के सभी शतक जीत के दौरान आने के मामले में वह पहले खिलाड़ी हैं। अन्य किसी बल्लेबाज के करियर के सभी टेस्ट शतक जीत के दौरान नहीं आए थे। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Rohit Sharma एक दशक से ज्यादा खेले

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा 11 साल तक एक्टिव रहे। रोहित ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए पहले मैच मस सैकड़ा जमाया था। बाद में फ्लॉप रहने के कारण वह बाहर हो गए। वापस आने के बाद वह ओपनर के तौर पर आए और पीछे मुड़कर नहीं देखा। टेस्ट में उन्होंने 67 मैचों में 4301 रन बनाए।

Rohit Sharma का हालिया प्रदर्शन रहा खराब

बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में उनकी खराब फॉर्म और टीम के निराशाजनक खेल के बाद उनकी आलोचना होने लगी और चयन समिति को भी कोई फैसला लेना ही था। अंततः उनको बता दिया गया कि अब कप्तानी नहीं मिलेगी। हालांकि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। टी20 और टेस्ट से रिटायर हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+