Explained: केएल राहुल ने क्यों लिया लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने से मना?
IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन लिस्ट का समय 31 अक्टूबर तक है और इस दौरान कई टीमों के धांसू खिलाड़ी रिलीज और रिटेन होंगे। कई कप्तानों को भी इस बार नीलामी में जाते हुए देखा जा सकेगा। मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन लिस्ट भी काफी दिलचस्प होने वाली है।
केएल राहुल के बारे में खबर आ रही है कि उनको इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नहीं देखा जाएगा। यह लगबग कन्फर्म हो गया है। हालांकि टीम उनको बड़ी रकम देकर साथ जोड़े रखना चाहती थी लेकिन राहुल ने खेलने से मना कर दिया।

इसके पीछे भी कुछ कारण रहे होंगे क्योंकि केएल राहुल तीन सालों से लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए हैं और टीम के कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में लखनऊ के प्रदर्शन में भी कोई खास कमी नहीं देखी गई। हालांकि टाइटल इन तीन सालों में नहीं जीत पाई।
राहुल के जाने की मुख्य वजहों में से एक संजीव गोयनका का रुखा बर्ताव है। पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद केएल राहुल और गोयनका के बीच बातचीत का वीडियो देखा गया था। इसमें यही सामने आया कि गोयनका ने राहुल को डांट लगाई है। हालांकि क्या बात हो रही थी उसका ऑडियो पता नहीं चला।
इसके बाद गोयनका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। ट्रोलिंग के बाद संजीव गोयनका की आँखे खुली और राहुल को उन्होंने अपने घर बुलाया था। हालांकि इसका भी ज्यादा असर पड़ता हुआ नहीं दिखा और राहुल ने टीम से किनारा करने का निर्णय ले लिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में राहुल को कोलकाता बुलाया गया था और उनको रिटेन करते हुए एक बड़ी रकम ऑफ़र कर दी गई थी। राहुल ने इसे स्वीकार नहीं करते हुए नीलामी में जाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि राहुल ने प्रोफेशनल और पर्सनल कारणों से टीम छोड़ने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications