EXPLAINED: प्लेऑफ में कैसे होगी KKR की एंट्री! CSK से हार के बाद क्या है बदले समीकरण?

IPL 2025 KKR EXPLAINED: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। बुधवार यानी 7 मई को केकेआर को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में अंतिम स्थान पर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन केकेआर की छठी हार है और ऐसे में टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

क्या प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर (IPL 2025 KKR EXPLAINED)

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स से मिली करारी हार के बावजूद गत चैंपियन के पास अभी भी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। केकेआर अभी भी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर सकता है। लेकिन इसके लिए चीजें टीम के पक्ष में होने चाहिए। केकेआर को अपने आने वाले मैचों को जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

KKR

केकेआर का प्लेऑफ में जाने का रास्ता

शाहरुख खान की केकेआर के अब 12 मैचों में 11 अंक हैं। इस टूर्नामेंट में केकेआर के पास सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दो मैच बचे हैं। ये दोनों मैच घर से बाहर हैं। केकेआर अपने दोनों मैच जीतकर अधिकतम 15 प्वाइंट तक पहुंच सकती हैं। गुजरात टाइटंस और आरसीबी पहले से ही 16 अंक पर हैं, यदि गुजरात और पीबीकेएस अपने शेष सभी मैच जीतते हैं, जबकि आरसीबी अपने अंतिम तीन मैचों में से दो जीतती है और केकेआर से हार जाती है, तो ये तीन टीमें आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली शीर्ष तीन टीमें होंगी।

दूसरी टीमों के फैसलों पर रहना होगा निर्भर

इसके साथ ही केकेआर को उम्मीद करनी होगी कि मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए। अगर ऐसा होता है तो केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स 15 अंकों पर बराबर हो जाएंगे। फिर केकेआर को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दिल्ली की तुलना में अधिक नेट रन रेट पर समाप्त हों। दूसरी ओर अगर गुजरात अपने बचे हुए मैच जीतता है, आरसीबी केकेआर के खिलाफ एक को छोड़कर अपने सभी मैच जीतता है और पंजाब अपने सभी मैच हार जाता है और दिल्ली गुजरात और मुंबई के खिलाफ अपने बचे हुए दो मैच हार जाता है और एलएसजी अपने बचे हुए तीन मैचों में से एक हार जाता है तो केकेआर, पंजाब और दिल्ली 15 अंकों पर समाप्त होंगे। फिर अधिक नेट रन रेट वाली टीम चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+