'सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड कोहली तोड़ भी दे तो क्या फर्क पड़ता है', पाकिस्तानी दिग्गज ने ये क्या कह दिया
Rashid Latif On Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 44वां शतक पूरा करने के साथ ही एक बड़े रिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। वह अब सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने के और करीब आ गए हैं।

Rashid Latif On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगाया। कोहली की इस पारी की हर जगह तारीफ की जा रही है। ऐसा करने के साथ ही वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड के करीब भी पहुंच गए हैं।

पाकिस्तानी दिग्गज का हैरान करने वाला बयान
भारतीय क्रिकेटर को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने एक बार फिर विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कोहली को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे शायद विराट के फैंस नहीं सुनना चाहेंगे। एक यू-ट्यूब चैनल पर जब कोहली को लेकर लतीफ से सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया।

100 शतकों से ज्यादा जरूरी ट्रॉफी जीतना
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि फैंस विराट कोहली के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा भारत की जीत चाहते हैं। भारतीय फैंस लंबे समय से टीम द्वारा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार कर रहे हैं। अगर टीम आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतती है और कोहली रिकॉर्ड तोड़ भी दे तो क्या फर्क पड़ता है। यह समय शतकों की संख्या गिनने का नहीं बल्कि टीम के परफॉर्मेंस में सुधार लाने का है।

ICC खिताब पर कब्जा जमाने में नाकाम रहा है भारत
भारत ने साल 2013 के बाद कोई भी आईसीसी इवेंट्स नहीं जीता है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम के लिए अभी जरूरी आईसीसी खिताब जीतना है। एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 विश्व कप, आखिरी दो टी20 विश्व कप ये सभी आईसीसी इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी बुरी तरह नाकाम रहे हैं। भारत को इस पर सोच-विचार करने की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए सही टीम का चयन करना आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications