'मैं विराट कोहली से माफी मांगता हूं', किंग कोहली से सरेआम दिग्गज ने मांगी माफी, कबूली अपनी गलती

Virat Kohli receives on-air apology: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। टेस्ट मैच के पहले दिन से ही लेकर विराट कोहली अलग-अलग तरह के विवाद में फंसे हुए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केरी ओ'कीफे ने लाइव मैच के दौरान विराट कोहली से माफी मांगी है।

केरी ओ'कीफे ने मांगी कोहली से माफी (Virat Kohli receives on-air apology)

दरअसल, कीफे ने यह माफी एक विशेष घटना के संदर्भ में मांगी, जो मैच के बीच हुई थी। उनके इस कदम ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, और इसके पीछे की वजह को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। दरअसल, विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोंस्टस के बीच टक्कर के बाद, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर केरी ओ'कीफे ने लाइव मैच के दौरान भद्दा कमेंट किया। उन्होंने कहा कि कोहली ने अहंकार पर अपना करियर बनाया है।

Virat Kohli 1

कोहली को लेकर की थी विवादास्पद टिप्पणी

इस विवादास्पद टिप्पणी के बाद ओ'कीफे को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद छेड़ दिया और क्रिकेट जगत में भी इसे लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने ओ'कीफे की आलोचना की, इसे अनुशासनहीन और असंवेदनशील करार दिया था। जिसके बाद अब उन्होंने कोहली से सरेआम ऑन एयर माफी मांग ली है।

अब कर डाली कोहली की तारीफ

बता दें कि केरी ओ'कीफे ने गुरुवार को लाइव मैच के दौरान कहा कि कोहली ने अपना पूरा करियर अहंकार पर बनाया है। अचानक उन्होंने एक डेब्यूटेंट में इसकी पहचान की और इसे रीसेट करना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में केरी ओ'कीफे ने कहा कि विराट के व्यवहार को "अहंकार वाला" बोलने का उनका बयान गलत था और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। ओ'कीफे ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि कोहली में एक खास "स्वैगर" है, जो उनके खेलने के तरीके का हिस्सा है।

ओ'कीफे के अनुसार, जब कोहली ने देखा कि एक अन्य खिलाड़ी भी अपनी तरह का स्वैगर दिखा रहा था, तो वह शायद चिढ़ गए और उसी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोहली को एक जुनूनी और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+