Nitish Reddy ने शतक जड़ किया बड़ा कमाल, स्टेडियम में ही रोने लगे पिता, भारत की दमदार वापसी
Nitish Reddy Century: नीतीश कुमार रेड्डी ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम को एक छोर से संभालते हुए कमाल की बल्लेबाजी की। नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी को देख सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
नीतीश कुमार रेड्डी ने जड़ा शतक (Nitish Reddy Century)
मेलबर्न टेस्ट में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बना लिया है। उनका शतक टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, क्योंकि यह पारी उस समय आई जब भारतीय टीम फॉलोऑन से बचने के लिए संघर्ष कर रही थी। नितीश ने 172 गेंदों पर अपने शतक को पूरा किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

पिता की आंखें हुई नम
नितीश कुमार रेड्डी के पिता इस शतक के बाद स्टेडियम में रोते नजर आए। वहां मौजूद फैंस के साथ उन्होंने बेटे के इस दमदार पारी को जमकर एन्जॉय किया। नितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनने का इतिहास रच दिया है। नितीश ने यह उपलब्धि 21 साल और 216 दिन की उम्र में प्राप्त की। इस रिकॉर्ड के साथ वह भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं।
नितीश कुमार ने किया बड़ा कमाल
सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ही वो भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में नितीश रेड्डी से पहले छोटी उम्र में शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक सिडनी में 18 साल 253 दिन की उम्र में लगाया था। इसके बाद, 30 दिन के भीतर, उन्होंने पर्थ में एक और शतक ठोका था। इस प्रकार सचिन ने अपनी युवा उम्र में ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications