ENG vs SL Dream XI: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के ये 11 खिलाड़ी कराएंगे अंधाधुंध कमाई, करोड़पति बनने का धांसू मौका

ENG vs SL Dream XI: इंग्लैंड दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम को अपना पहला टेस्ट मुकाबला 21 अगस्त से खेलना है। घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए धमाका किया था और जीत भी दर्ज की थी। श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में हरा दिया था।

इस चक्र में इंग्लैंड के तीन घरेलू मैचों में से पहला मैच है, जो मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ओली पोप के नेतृत्व में इंग्लिश टीम मैदान पर उतर सकती है। बेन स्टोक्स उपलब्ध नहीं होंगे। श्रीलंका ने इस साल अप्रैल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इस मैच में श्रीलंका के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

england and sri lanka

मौजूदा टेस्ट चैम्पियनशिप में जो रूट काफी धांसू फॉर्म में चल रहे हैं। रूट ने इस सीजन अब तक कुल 1000 से ज्यादा रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है। बेन डकेट और ओली पोप भी रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। इंग्लैंड के लिए अंक तालिका के हिसाब से यह टेस्ट सीरीज काफी अहम मानी जा सकती है।

विंडीज के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से एक नए गेंदबाज गस एटकिंसन ने धमाका कर दिया था, उनकी गेंदबाजी एक बार फिर से देखने लायक रहेगी।

इंग्लैंड vs श्रीलंका ड्रीम 11 (ENG vs SL Dream XI)

कप्तान: जो रूट
उपकप्तान: क्रिस वोक्स
विकेटकीपर: बेन डकेट, दिनेश चाँडीमल
बल्लेबाज: ओली पोप, हैरी ब्रूक, पथुम निसंका
ऑल राउंडर: क्रिस वोक्स, एंजेलो मैथ्यूज, जो रूट, कामिंदु मेंडिस
गेंदबाज: मार्क वुड, गस इटकिंसन

श्रीलंका टीम

दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कासुन राजिथा, पथुम निसांका, मिलन प्रियनाथ रथनायके, निसाला थरका, जेफरी वेंडरसे, रमेश मेंडिस

इंग्लैंड टीम

डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर, जॉर्डन कॉक्स, ओली स्टोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+