ENG vs PAK 4th T20I Highlights: T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल, इंग्लैंड ने 2-0 से जीती सीरीज
England vs Pakistan, 4th T20: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम को चार मैचों की टी20I सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी है। सीरीज का चौथा मैच 30 मई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर पाकिस्तान का मनोबल कमजोर कर दिया।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टी20 मैच में बारिश रुकने से पहले पाकिस्तान 91/5 पर सिमट गया। हल्की बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने लंदन में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान को तेज़ शुरुआत दिलाई।

157 पर सिमट गई पाकिस्तान की पारी
बाबर ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए जबकि रिज़वान ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि जोफ़्रा आर्चर और आदिल राशिद ने पाँच गेंदों के भीतर उन्हें आउट कर दिया। इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पारी 19.5 ओवर में 157 पर सिमट गई।
पाकिस्तान के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा इंग्लैंड ने सिर्फ 16वें ओवर में कर लिया। बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए जबकि कप्तान जोस टबलर ने 21 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। विल जैक्स ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो 28 रन और हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज़ 2.0 से अपने नाम कर ली।
ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में बारिश से बचने के लिए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने लगाई दौड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान, उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आज़म खान (विकेट कीपर), इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (विकेट कीपर), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड












Click it and Unblock the Notifications