ENG vs NED: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दिया 340 रन का लक्ष्य, बेन स्टोक्स ने ठोका शतक
England vs Netherlands, 40th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 40वें मैच में इंग्लैंड (ENG) का सामना नीदरलैंड (NED) से हो रहा। दोनों टीमों के बीच ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 339 रन का स्कोर किया है। नीदरलैंड को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला है।
इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के आतिशी शतकीय पारी की बदौलत नीदरलैंड के खिलाफ 339 रन का स्कोर किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट जल्दी खो दिया, इसके बाद डेविड मलान ने टीम की कमान संभाली।

मलान ने रन आउट होने से पहले 74 गेंदों में दो छक्के और 10 चौके की मदद से 87 रन की बड़ी पारी खेली। मलान के बाद में बेन स्टोक्स ने 108 रन बनाए, जबकि क्रिस वोक्स ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त और लोगान वान बीक ने दो विकेट लिए।
बेन स्टोक्स ने लगाया वर्ल्ड कप का पहला शतक
नीदरलैंड को 9वीं सफलता बेन स्टोक्स के रूप में मिली। वैन बीक ने स्टोक्स को साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच आउट करा दिया। स्टोक्स ने 84 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।वर्ल्ड कप 2023 में यह उनका पहला शतक है।
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडाउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
ये भी पढ़ें- ICC Ranking: शुभमन गिल ने बाबर आजम से छीना नंबर-1 का ताज, सिराज की बादशाहत कायम
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।












Click it and Unblock the Notifications