ICC Ranking: शुभमन गिल ने बाबर आजम से छीना नंबर-1 का ताज, सिराज की बादशाहत कायम
ICC rankings: भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली। इसके साथ ही गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है, जबकि मोहम्मद सिराज ने वनडे गेंदबाजों के बीच नंबर 1 रैंकिंग बरकरार रखी है।
शुभमन गिल ने बाबर आजम से छीना नंबर-1 का ताज
आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग के बाद शुभमन गिल के अब 830 रेटिंग अंक हैं, जबकि बाबर आजम 824 अंकों के साथ नंबर 2 पर खिसक गए हैं। गिल 41 पारियों में नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी बने। हालांकि, अभी भी एमएस धोनी 38 पारियों में वहां पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने हुए हैं।

शुभमन फिलहाल इस साल वनडे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह इस साल 2000 के ऐतिहासिक पड़ाव के भी करीब हैं और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं गिल
शुभमन गिल 2023 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा विश्व कप में वह वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गिल ने अब तक दो अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें डेंगू के कारण भारत के पहले दो मैच नहीं खेलने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी भी शामिल है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज की बादशाहत कायम
वहीं दूसरी ओर वनडे में गेंद के साथ सनसनीखेज प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज ने विश्व कप में धीमी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने जब गति पकड़ी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। रैंकिंग के टॉप 10 में अन्य तीन गेंदबाज कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी हैं।
शाहीन शाह अफरीदी, जो बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के बाद नंबर 1 गेंदबाज बन गए थे, पांच स्थान गिरकर नंबर 5 पर आ गए हैं। अफरीदी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुश्किल दिन था जब उन्होंने विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए सबसे महंगा स्पैल फेंका। ऐसे में अब जब इंग्लैंड और पाकिस्तान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने आखिरी लीग मैचों में आमने-सामने होंगे तो शाहीन के पास सुधार करने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications