Ashes, 2023: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 पर सिमटी, क्रिस वोक्स ने झटके पांच विकेट

England vs Australia, 4th Test day 2: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी बढ़त बना रखी है। चौथे टेस्ट में अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। वहीं इंग्लैंड की कोशिश चौथे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर लाने की होगी। इसके सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच फाइनल के रूप में खेला जा सकेगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 317 पर सिमटी: चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 317 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। मैनचेस्टर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 51 रन मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 48 और स्टीव स्मिथ ने 41 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के पास अब पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से अधिक रन बनाने का मौका होगा।

England vs Australia 1

क्रिस वोक्स ने झटके पांच विकेट: इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट क्रिस वोक्स ने झटकने में कामयाबी हासिल की। आखिरी विकेट के लिए स्टार्क और जोश हेडलवुड के बीच 18 रन की साझेदारी हुई। इस आखिरी साझेदारी को क्रिस वोक्स ने तोड़ने का काम किया। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड की तरफ से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट झटके, जबकि मार्क वुड और जेम्स एंडरसन को एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+