Vitality T20 league में उतरी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी की पैंट, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में टी20 लीग ने एक खास जगह बना ली है, हालांकि क्रिकेट के जगत में शुरू हुई सबसे पहली टी20 लीग विटालिटी ब्लास्ट ने हाल ही में अपने 20 साल पूरे कर लिये हैं और इंग्लैंड में अपना अगला सीजन आयोजित कर रही है। इस दौरान काउंटी टीमों के स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा दूसरे देशों से भी भाग लेने वाले खिलाड़ी भी इसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस टूर्नामेंट से जुड़ी अक्सर कई वीडियोज वायरल होती हैं जिसमें खिलाड़ियों का शानदार कैच, कोई अनोखा शॉट या फिर उनकी गेंदबाजी की झलक नजर आती है।

हालांकि सोशल मीडिया पर इस दौरान एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेन विलास शर्मनाक घटना का शिकार हो गये और उनकी इज्जत बाल-बाल बची है। इस वीडियो को देखकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो विटालिटी ब्लास्ट टी20 लीग के दौरान यॉर्कशयर और लंकाशयर की टीम के बीच खेले गये मुकाबले का है।
और पढ़ें: IPL 2022 के फाइनल को लेकर डेविड वॉर्नर ने की बड़ी भविष्यवाणी, आखिरी ओवर तक के खेल का किया ऐलान
काउंटी टीमों के बीच खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन फिलहाल इंग्लैंड और वेल्स में किया जा रहा है। यह वीडियो यॉर्कशयर और लंकाशयर की टीम के बीच खेले गये मैच के आखिरी ओवर का है, जहां पर यॉर्कशयर की टीम को जीत के लिये आखिरी दो गेंदों में 6 रन की दरकार थी। लंकाशयर के लिये गेंदबाज ने पांचवी गेंद स्ट्राइक पर खडे़ पाकिस्तानी बैटर शादाब खान को फुल टॉस फेंकी, जिसे मारने के चक्कर में गेंद हवा में उठ गई।
वहीं लॉन्ग ऑफ पर खड़े साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेन विलास ने इस कैच को पकड़ने की कोशिश में छलांग लगाई लेकिन वो कैच को पकड़ने में नाकाम रहे। हालांकि इस दौरान उनकी पैंट रगड़ के चलते घुटनों तक पहुंच गई और ऐसा लगा कि शायद वो उतर जाये, लेकिन तब तक विलास ने खुद को संभालते हुए पैंट को वापस खींच लिया।
गौरतलब है कि लंकाशयर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 183 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लंकाशयर के लिये सॉल्ट ने अर्धशतक ठोंका था, जिसके जवाब में यॉर्कशयर की टीम ने ब्रुक की पारी के दम पर 183 रन ही बनाये और मैच ड्रॉ करा दिया।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications