T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, जेसन रॉय बाहर
इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है। इंग्लैंड के सिलेक्शन पैनल ने अक्टूबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
नई दिल्ली, 2 सितंबर: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है। इंग्लैंड के सिलेक्शन पैनल ने अक्टूबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। सीम गेंदबाज क्रिस वोक्स और मार्क वुड अपनी-अपनी चोटों से उबर चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 विश्वकप और सितंबर में पाकिस्तान के दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार मार्च में वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के दौरान इंग्लैंड के लिए खेले थे।

इंग्लैंड आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप टीम
- जोस बटलर (लंकाशायर) कप्तान
- मोईन अली (वॉस्टरशायर)
- जोनाथन बेयरस्टो (यॉर्कशायर)
- हैरी ब्रुक (यॉर्कशायर)
- सैम कुरेन (सरे)
- क्रिस जॉर्डन (सरे)
- लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर)
- डेविड मालन (यॉर्कशायर)
- आदिल राशिद (यॉर्कशायर)
- फिल साल्ट (लंकाशायर)
- बेन स्टोक्स (डरहम)
- रीस टोपली (सरे)
- डेविड विली (यॉर्कशायर)
- क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)
- मार्क वुड (डरहम)
यात्रा रिजर्व
- लियाम डॉसन (हैम्पशायर)
- रिचर्ड ग्लीसन (लंकाशायर)
- टाइमल मिल्स (ससेक्स)
Introducing our #T20WorldCup squad 💪
— England Cricket (@englandcricket) September 2, 2022
15 players named 🏏
Winning the aim 🏆

विश्वकप से पहले इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा
- पहला T20: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, रविवार 9 अक्टूबर, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
- दूसरा T20: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बुधवार 12 अक्टूबर, मनुका ओवल, कैनबरा
- तीसरा T20: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड शुक्रवार 14 अक्टूबर, मनुका ओवल, कैनबरा

T20 विश्वकप 2022: इंग्लैंड
- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, शनिवार 22 अक्टूबर 2022, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (बी 2), बुधवार 26 अक्टूबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न
- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न
- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, मंगलवार 1 नवंबर 2022, द गाबा, ब्रिस्बेन
- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (ए 1), शनिवार 5 नवंबर 2022, एससीजी, सिडनी
सेमीफाइनल
पहला सेमीफाइनल, बुधवार 9 नवंबर 2022, एससीजी, सिडनी
दूसरा सेमीफाइनल, गुरुवार 10 नवंबर 2022, एडिलेड ओवल, एडिलेड
फाइनल
रविवार 13 नवंबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न












Click it and Unblock the Notifications