England full schedule: जानें वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का पूरा शेड्यूल, न्यूजीलैंड से होगी पहली टक्कर

England full schedule for ICC World Cup 2023: इंग्लैंड को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है।

England full schedule for ICC World Cup 2023: साल 2019 की विश्व विजेता इंग्लैंड की टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इंग्लैंड की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करने वाली है।

सुपर ओवर में हुआ था फैसला: साल 2019 में इंग्लैंड और न्य़ूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था जिसमें सुपर ओवर में इंग्लिश टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया था। बेन स्टोक्स ने ट्रॉफी दिलाने में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड की टीम इस बार फिर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय पिचों पर इंग्लैंड कमाल कर सकती है।

England full schedule 1

स्पिन पर करना होगा काम: इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ खेलने का अपना रवैया बदला है। इसके बावजूद भारतीय पिचों पर उन्हें एक प्लानिंग के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। अगर इंग्लैंड की टीम भारत में स्पिन को अच्छा खेल लेती है तो फिर वह एक बार फिर जीत हासिल करने में कामयाब हो जाएगी। इंग्लैंड के पास कई मैच विनर्स ऑलराउंडर मौजूद है।

वर्ल्ड कप 2023 कब कहां
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड 5 अक्टूबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश 10 अक्टूबर धर्मशाला स्टेडियम, हिमाचल प्रदेश
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान 14 अक्टूबर अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका 21 अक्टूबर वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
इंग्लैंड बनाम क्वालीफ़ायर 2 26 अक्टूबर चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलुरु
इंग्लैंड बनाम भारत 29 अक्टूबर एकाना स्टेडियम, लखनऊ
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 4 नवंबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 1 8 नवंबर पुणे
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 12 नवंबर ईडन गार्डन्स, कोलकाता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+