इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, टी20 रैंकिंग में बना था टॉप बल्लेबाज

Dawid Malan Retirement: क्रिकेट जगत में इंग्लैंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने तीनों प्रारूप में खेलते हुए धमाका किया था। टी20 क्रिकेट में नम्बर वन की रैंक भी हासिल की थी।

पिछले साल इंग्लैंड के लिए अंतिम मुकाबला खेलने के बाद अब टीम में वापसी की उम्मीद नहीं देखते हुए इस धांसू खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि इस खिलाड़ी की उम्र भी अब 36 साल हो गई थी, इस स्थिति में टीम में वापस आना मुश्किल था।

dawid malan

यहाँ बात डेविड मलान की हो रही है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। डेविड मलान ने पिछले साल इंग्लैंड के लिए एकदिवसीय मैच के रूप में अपना अंतिम मुकाबला खेला था। टी20 क्रिकेट में वह नम्बर एक की रैंकिंग पर भी रहे थे।

डेविड मलान ने अपना डेब्यू टेस्ट क्रिकेट से किया था। साल 2017 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सफेद गेंद क्रिकेट में भी आए और टी20 क्रिकेट में भी छा गए।

टेस्ट क्रिकेट में डेविड मलान ने कुल 22 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 1074 रन बनाए। उन्होंने 9 अर्धशतक और एक शतक जमाया। उच्चतम स्कोर 140 रहा। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उनका डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में हुआ था।

एकदिवसीय क्रिकेट में डेविड मलान ने कुल 30 मुकाबले खेले और 1450 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके बल्ले से 6 शतकीय पारियां देखने को मिली, 7 फिफ्टी भी आई और यहाँ भी उच्चतम स्कोर 140 ही रहा। टी20 प्रारूप में डेविड मलान ने करियर के सबसे ज्यादा रन बनाए।

सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलते हुए डेविड मलान ने कुल 62 मुकाबलों में भाग लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 1892 रन आए। वह 16 फिफ्टी और 1 शतक जमाने में सफल रहे। जहाँ तक स्ट्राइक रेट की बात है, तो यह तकरीबन 133 का रहा है। टी20 रैंकिंग में वह टॉप बल्लेबाज भी रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+