इंग्लैंड ने चुना वनडे और टी20 टीम के लिए नया कोच, पॉल कॉलिंगवुड पिछड़ गए

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 18 मई (बुधवार) को आधिकारिक तौर पर वनडे और टी20 टीम के लिए नया कोच चुन लिया है। बोर्ड ने इंग्लैंड टीम के लिए मैथ्यू मॉट को मुख्य कोच नियुक्त किया है। मोट पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के कोच के रूप में भूमिका निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने अब उस पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीदरलैंड के खिलाफ आगामी तीन-वनडे मैचों की सीरीज उनका इंग्लैंड के साथ मिलकर नया काम होगा।

Matthew Mott

मोट ने इंग्लैंड के पूर्व स्टार पॉल कॉलिंगवुड को पछाड़ते हुए यह जिम्मेदारी हासिल की है। ईसीबी चयन पैनल ने मोट पर अंतिम मुहर लगाई, जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन, इंग्लैंड के मेन्स क्रिकेट रॉब की के प्रबंध निदेशक, रणनीतिक सलाहकार एंड्रयू स्ट्रॉस और प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट शामिल थे। हाल ही में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के लिए ब्रेंडन मैकुलम को कोच चुना था।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, दो दिग्गजों की हुई वापसी

48 साल के मोट ने कोच बनने से पहले एक खिलाड़ी के रूप में क्वींसलैंड और विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2015 से ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ हैं, जिसके बाद उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और ग्लैमरगन में मुख्य कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के साथ काम किया था। मोट आईपीएल से भी जुड़े रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में कार्यभार संभाला था।

वहीं मोट इस जिम्मेदारी को हासिल कर खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों का कोच बनने का अवसर स्वीकार करके खुश हूं। मैं ऑस्ट्रेलियाई हूं, लेकिन इंग्लैंड में मेरे गहरे संबंध हैं और मेरे कई करीबी दोस्त यूके में हैं। एक खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में स्कॉटलैंड, वेल्स और इंग्लैंड में काफी समय बिताया है।" मोट की नियुक्ति पर ईसीबी के एमडी रॉब की ने कहा, "उनके पास अपार अनुभव है। उनका बताैर कोच लंबा सफर रहा है। उनका अनुभव उन्हें यहां तक ले आया है। वह इंटरव्यू में सर्वश्रेष्ठ थे और हमारी सीमित ओवरों वाली टीमों के लिए एकदम फिट थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+