'ये खेल का हिस्सा है, कुछ नया नहीं किया हमने', हरमनप्रीत कौर ने किया दीप्ति शर्मा का बचाव

लंदन, 25 सितंबर: भारत की महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा द्वारा शार्लेट डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट के लिए अपनी खिलाड़ी को डिफेंड किया है। भारत ने यह मैच जीतकर सीरीज में अंग्रेज महिलाओं का क्लीन स्वीप कर दिया है। (फोटो सौजन्य- ट्विटर)

ENG W vs IND W: Harmanpreet Kaur backs Deepti Sharma act of run out to Charlotte Dean

हालांकि जीत पर विवाद का साया भी पड़ा जब शर्मा ने डीन को रन आउट किया और इंग्लैंड की टीम भारत द्वारा सेट किए गए 170 रनों के टारगेट से पीछे रह गई।

मैच के बाद बात करते हुए कौर ने कहा कि, विकेट मुश्किल था और बल्लेबाजों ने बढ़िया काम किया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी पर यकीन था कि यह टोटल डिफेंड कर लिया जाएगा और उनको कभी नहीं लगा टीम इस गेम से बाहर है।

जब उनसे डीन के आउट होने के तरीके के बारे में पूछा गया तो कप्तान ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और शर्मा ने कुछ भी नियमों के खिलाफ नहीं किया है। हरमनप्रीत ने कहा कि वे अपनी खिलाड़ियों के साथ हैं और दिन के अंत में जब जीत मिलती है तो वह जीत होती है।

कौर ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा आप सभी 10 विकेटों के बारे में बात करेंगे क्योंकि उनको लेना आसान नहीं था। ये खेल का हिस्सा है और मुझे नहीं लगता हमने कुछ नया किया है। ये आपकी जागरुकता को दिखाता है कि बल्लेबाज क्या कर रहे हैं। मैं अपनी खिलाड़ियों के साथ हूं, उसने कुछ भी नियमों के खिलाफ नहीं किया है। हमकों जीत मिली है और मैं इसे हासिल करूंगी।

बता दें कि टीम इंडिया ने 50 ओवर के इस मैच में जब इंग्लैंड को चेज करने के लिए आसान टारगेट दिया तो लगातार गिरते विकेटों के बीच शार्लेट डीन भारत की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो रहीं थीं। लेकिन तभी मैच के 43वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने अपनी गेंदबाजी एक्शन के दौरान डीन को आउट कर दिया।

भीड़ ने इस पर अपना गुस्सा दिखाया लेकिन अंपायर ने इसको आउट करार दिया। दीप्ति ने जैसे ही गेंद फेंकने की कोशिश की शार्लेट बहुत आगे निकल चुकी थीं और फिर उनकी गिल्लियों को बिखेर दिया गया। निचले क्रम पर शार्लेट डीन ने 80 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। भारत ने 3-0 से यह सीरीज जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+