ENG vs SA: इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका टक्कर को तैयार, इतने बजे शुरू होगा मैच, जानें कब और कहां देखें सकेंगे लाइव

ENG vs SA ODI Series, Live Streaming: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका एक बार फिर टक्कर को तैयार है। दोनों टीमें तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होगी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारी को मजबूत करने का मौका होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन सी टीम बाजी मारती है।

इतने बजे शुरू होगा मुकाबला (ENG vs SA ODI Series, Live Streaming)

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 2 सितंबर से होगी। पहला वनडे 2 सितंबर को, दूसरा 4 सितंबर को और तीसरा 7 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज 10 सितंबर से होगा। वहीं टी-20 के तीन मुकाबले 10, 12 और 14 सितंबर को खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम में साढ़े 5 बजे शुरू होंगे।

ENG vs SA 1

दोनों टीमों के पास हैं कई मैच विनर

साउथ अफ्रीका इस सीरीज में शानदार फॉर्म के साथ उतर रही है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। टीम के खिलाड़ी लय में दिख रहे हैं और वे इस प्रदर्शन को इंग्लैंड के खिलाफ भी दोहराना चाहेंगे। वहीं, इंग्लैंड ने पिछले दो महीनों में कोई व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेली है। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए फॉर्म में लौटने और आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले सही टीम कॉम्बिनेशन खोजने का मौका है।

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारतीय फैंस इस सीरीज को सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी टीवी ब्रॉडकास्ट उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा फैनकोड ऐप प्लेटफॉर्म भी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प देगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह दोनों टीमों के लिए बड़ा मौका है। इंग्लैंड अपने बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करना चाहेगा, वहीं साउथ अफ्रीका जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्से, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ल्यूक वुड।

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+