ENG vs NZ: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में जीत के लिए जंग, सीरीज का आखिरी टी-20 मैच आज, जानें संभावित प्लेइंग 11

ENG vs NZ playing 11 Prediction 2nd T20: इंग्लैंड और न्य़ूजीलैंड के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाना है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

इंग्लैंड को 74 रनों से हराया: न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में दमदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 74 रनों से पटखनी दी थी। एजबेस्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन (83) और ग्लेन फिलिप्स (69) की दमदार पारियों की बदौलत पांच विकेट खोकर 202 रन बनाने का काम किया। इसके जवाब में पूरी इंग्लैंड की टीम 128 रन बनाकर आउट हो गई।

England vs New Zealand 1

फॉर्म में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी: इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 74 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपना फॉर्म हासिल किया। इस मैच में फिलिप्स ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। न्यूजीलैंड की कोशिश चौथे मैच में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: इंग्लैंड और न्य़ूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। दोनों ही टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का मजा उठाया जा सकता है।

चौथे टी-20 के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, डेविड मालन, विल जैक्स, मोइन अली, सैम कुरेन, रेहान अहमद, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।

चौथे टी-20 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डीजे मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, लौकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी (कप्तान), एडम मिल्ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+