बटलर को फेंकी बच्चों वाली गेंद, क्रीज से निकले बाहर, खेल दिया अनोखा शॉट- VIDEO

नई दिल्ली, 23 जून: इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। श्रंखला के सबसे बड़े बल्लेबाज जॉस बटलर साबित हुए जिन्होंने तीन मुकाबलों में नाबाद रहते हुए 248 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 185.07 रहा। इस दौरान एक और अंग्रेज खिलाड़ी फिलिप सॉल्ट अपना नाम कमा गए जिन्होंने जोस बटलर की तरह तीन मैचों में 248 रन बनाए और 140.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 82.6 का औसत निकाला।

64 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली

64 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली

इस सीरीज के ताजा मुकाबले में भी जॉस बटलर छाए रहे जिन्होंने एक और ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे जिसको अंग्रेज टीम ने केवल 31.1 ओवर में हासिल कर लियाय़ इस दौरान जेसन रॉय ने 86 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन यह जॉस बटलर थे जिन्होंने केवल 64 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली और वे नॉट आउट रहे।

थम नहीं रहा आईपीएल से शुरू हुआ जलजला

थम नहीं रहा आईपीएल से शुरू हुआ जलजला

इस पारी के दौरान कई बेहतरीन शॉट खेले लेकिन एक अजीबोगरीब शॉट ने फैन का दिल लूट लिया। मैच के दौरान ऐसा पल आया जब विपक्षी गेंदबाज पॉल वैन मीकेरन एक बहुत ही घटिया गेंद लेकर आए जिसने जॉस बटलर को क्रीज के खूब बाहर जाकर छक्का मारने के लिए पर्याप्त पर टाइम दिया। बटलर ने आराम से इस गेंद का पीछा किया और बच्चों की तरह छक्के के लिए उड़ा दिया। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी लोट-पोट हो रहे हैं क्योंकि क्रिकेट में आपको इस तरह के शॉट्स देखने के लिए नहीं मिलते हैं।

कैसे अजीबोगरीब ढंग से गेंद को उड़ा दिया

दरअसल ये इंटरनेशनल मुकाबले के दर्जे की गेंद भी नहीं थी क्योंकि उन्नतीसवे ओवर में जब मीकेरेन बॉलिंग करने आए तो उन्हें स्लोअर गेंद फेंकने की सोच दिखाई, लेकिन इस फेर में गेंद उनके हाथ से फिसल गई। यह गेंद बहुत आराम से दो टप्पे खाकर बटलर के पास पहुंची और इस खिलाड़ी ने क्रीज के स्क्वायर लेग क्षेत्र में जाकर तुरंत छक्का मार दिया। गेंद नो बॉल साबित हुई जिसके बाद बटलर को फ्री हिट मिली और उन्होंने फिर से छक्का मार दिया। इंग्लैंड ने इस ओवर में कुल 26 रन हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+