ENG vs IRE Test: इंग्लैंड ने तूफानी बैटिंग करते हुए 524 रनों पर घोषित की पारी, ओली पोप ने बनाई डबल सेंचुरी
ENG vs IRE Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स में चल रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए 82.4 ओवर में बड़ी ही तूफानी बल्लेबाजी की।

England vs Ireland Test Match: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्डस पर जारी है जहां इंग्लैंड की टीम ने आईलैंड पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। इस मुकाबले में अंग्रेजों ने अपनी पहली पारी में 82.4 ओवर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 524 रन बनाए और इनिंग को घोषित कर दिया।
पारी घोषित करने से पहले इंग्लैंड के नंबर तीन क्रम के बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने 208 गेंदों पर 205 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 22 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा बेन डकेट (Duckett) ने बतौर ओपनर 178 गेंदों पर 182 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 24 चौके व एक छक्का लगाया।
निश्चित तौर पर इंग्लैंड एक बार फिर से बैज बॉल स्टाइल में क्रिकेट खेल कर दिखाया है। ओली पोप का दोहरा शतक लॉर्ड्स के मैदान पर लगाया गया अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक है। यह पोप का पहला दोहरा शतक भी है और इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम की लीड 352 हो गई है।
इस मुकाबले में जो रूट (Jo Root) ने 59 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली और टेस्ट में अपने 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। जो रूट ने 238 पारियों में 50.6 की औसत के साथ 58 शतक और 29 शतक लगाए हैं।
इससे पहले इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड की घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम को 56.2 ओवर में 172 रनों पर समेट दिया था। ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट लिए।
खबर लिखे जाने तक आयरलैंड की टीम ने दूसरी पारी में पीटर मूर को 11 और कप्तान एंड्रयू बालब्रिन को 2 रनों पर खो दिया था। दूसरे ओपनर जेम्स मैकोलम 12 रनों के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए। ये दोनों विकेट जोस टंग ने लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications