एशेज मे ये कमाल दिखाने वाले पहले 'मॉर्डन ऑलराउंडर' बने रूट, बॉथम, फ्लिंटॉफ, स्टोक्स का भी नहीं है ऐसा रिकॉर्ड

Ashes 2023 Joe Root: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच लंदन के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स पर एशेज 2023 सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे और दिन की समाप्ति तक जो रूट के पास ऐसी उपलब्धि थी जो बड़े-बड़े ऑलराउंडरों को नहीं मिल पाई।

ENG vs AUS: Joe Root

ऑस्ट्रेलिया की टीम की स्थिति और भी बेहतर हो सकती थी अगर जो रूट अपनी गेंदबाजी से कमाल ना दिखाते। जो रूट ने इंग्लैंड को तब दो तेज झटके दिए, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाकर काफी मजबूत की स्थिति में थी।

पहले रूट ने 73 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेल रहे ट्रेविस हेड को स्टंप करा दिया। इसके बाद कैमरन ग्रीन को भी बिना खाता खोले जेम्स एंडरसन के हाथों आउट करा दिया। जो रूट ऑलराउंडर नहीं है लेकिन उन्होंने जो किया है वह 70-75 सालों में भी कोई प्रॉपर ऑलराउंडर एशेज में नहीं कर पाया है।

रूट ने पहले दिन 8 ओवर फेंके जिसमें 19 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए और एशेज के इतिहास के सबसे 'चर्चित ऑलराउंडर' बन गए। ऐसा इसलिए है क्योंकि जो रूट ने जो किया है वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के किसी मॉर्डन ऑलराउंडर ने नहीं किया।

ये कारनामा ना बेन स्टोक्स दोहरा पाए, ना फ्लिंटॉफ और ना ही महान इयान बॉथम। रिकॉर्ड का 'डबल' जिस इंग्लिश ऑलराउंडर ने दोहराया है वह इतना पुराना नाम है कि मौजूदा पीढ़ी के फैंस उनसे परिचित नहीं होंगे। अब बताते हैं ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है ये?

तो यहां पर जो रूट ने एशेज करियर में 2000 रन और 20 विकेट लेने के डबल को पूरा कर लिया है और वह ऐसा करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। जो रूट से पहले इंग्लैंड के लिए यह कारनामा केवल वेली हेमंड ने किया था और उनसे भी पहले ऑस्ट्रेलिया के वॉरविक ऑर्मस्ट्रांग ने किया था। ये दोनों ही बेहद पुराने खिलाड़ी हैं।

ऐसे में रूट के गोल्डन ऑर्म ने उन्हें एशेज में वह उपलब्धि हासिल करा दी है जिसको छुए बगैर ऑलराउंडरों का एक बेहतरीन दौर बीत गया। मौजूदा पीढ़ी में भी बेन स्टोक्स ने एशेज में 40 विकेट तो लिए हैं लेकिन रन 1201 ही बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+