Ashes 2023: एजबेस्टन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड

Ashes 2023: एशेज सीरीज की शुरुआत तो रोमांचक अंदाज में हुई है, लेकिन एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दो बार पारी घोषित करने के बाद हारने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने 146 साल के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में दो बार पारी घोषित करने के बाद हारने वाली पहली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

england vs australia test

दरअसल, इंग्लैंड का सबसे पहले इसी साल फरवरी में वेलिंगटन न्यूजीलैंड से सामना हुआ था, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी 435 रनों पर घोषित की थी, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पहली पारी 209 रनों पर ही ढेर हो गई, जिसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन देकर वापस बैंटिंग का न्योता दिया, लेकिन इस बार परिणाम बदल गया, और न्यूजीलैंड ने 483 रन का शानदार स्कोर किया।

वहीं बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट मिला, लेकिन पूरी टीम 256 रन ही बना सकी। इस मैच में इंग्लैंड को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया की जीत पर एबी ने बैजबॉल से की Dhoni की तुलना, सहवाग ने 'नए मिस्टर कूल' का किया खुलासा

वहीं एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 रनों पर घोषित की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। पहली पारी में इंग्लैंड को 7 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाए और 7 रन की बढ़त पहले से ही थी ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए कुल 281 रनों का लक्ष्य मिला। आखिरी दिन के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+