IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान टक्कर को तैयार, इतने बजे शुरू होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे लाइव

Pakistan A vs India A, 12th Match, Group B Live Streaming: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो में यह मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने सोमवार को नेपाल को नौ विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

इतने बजे शुरू होगा मुकाबला: भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला दोपहर 2:00 बजे शुरू किया जाएगा। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों ही टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Asia Cup 2023

दोनों टीमों में कई मैच विनर: भारत-पाकिस्तान दोनों के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं। वहीं ध्रुव जौरेल और रियान पराग अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहनवाज दहानी गेंद से कमाल करना चाहेंगे।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली इस मुकाबले को फैंस टीवी पर देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किय़ा जाएगा। वहीं फैंस लाइव स्ट्रीमिंग फेन कोड पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

भारतीय ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, निकिन जोस, अभिषेक शर्मा, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जौरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश रेड्डी।

पाकिस्तान ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, हसीबुल्लाह खान, तैयब ताहिर, मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामरान गुलाम, ओमैर यूसुफ, मुबासिर खान, अमद बट, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+