IND vs PAK: एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग, जानें संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव

PAKA vs INDA, Final, ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीम इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मैच में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। इसके बाद रविवार को अब इन दोनों के बीच ट्रॉफी के लिए एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पिछले मैच में भारत ने मारी थी बाजी: इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ए को कोलंबो में भारत ने आठ विकेट से शिकस्त दी थी। यश ढुल की कप्तानी में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मुकाबला हराया था। इस मैच में भारत के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया। वह 110 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे।

Pakistan A vs India A

राजवर्धन हंगरगेकर ने बरपाया कहर: पाकिस्तान के खिलाफ राजवर्धन हंगरगेकर ने भारत की तरफ से सबसे अधिक पांच विकेट हासिल की थी। हंगरगेकर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिया। भारतीय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन एशिया कप में शानदार रहा है और वह फाइनल में भी इसे बरकरार रखना चाहेंगे।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली इस मुकाबले को फैंस टीवी पर देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किय़ा जाएगा। वहीं फैंस लाइव स्ट्रीमिंग फेन कोड पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच से जुड़ी अपडेट लिया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधू, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, आरएस हंगरगेकर, नीतीश रेड्डी/युवराजसिंह डोडिया।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम, मुबासिर खान, अमद बट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+