Women’s T20 Trophy: 4 ओवर में महज 8 रन देकर झटक लिए 7 विकेट, भारतीय बॉलर ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने महिला सीनियर टी20 चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एकता बिष्ट ने 4 ओवरों के अपने स्पेल में महज 8 रन खर्च कर 7 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

Senior Women's T20 Trophy: भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने महिला सीनियर टी20 चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एकता बिष्ट ने 4 ओवरों के अपने स्पेल में महज 8 रन खर्च कर 7 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, महिला सीनियर टी20 चैंपियनशिप में इतने कम रन देकर इतने अधिक किसी भी गेंदबाज ने एक स्पेल में हासिल नहीं किया था।

उत्तराखंड ने 10 रन से जीता मैच

उत्तराखंड ने 10 रन से जीता मैच

एकता बिष्ट की दमदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तराखंड ने इस मैच को 10 रन से अपने नाम किया। उत्तराखंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी 20 ओवर में 107/6 ही बना सकी। लेकिन इसके जवाब में झारखंड की टीम सिर्फ 97 रन ही बना सकी और इस तरह उत्तराखंड यह मुकाबला 10 रन से जीतने में सफल रही। अपने स्पेल में 7 विकेट झटकने वाली एकता ने इस दौरान हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया।

मिताली राज की कप्तानी में खेल चुकी हैं मैच

मिताली राज की कप्तानी में खेल चुकी हैं मैच

एकता ने अपने स्पेल की आखिरी तीन गेंदों में हैट्रिक ली। देवयानी, पूनम राउत और विकेटकीपर प्राजक्ता एस को बोल्ड कर एकता ने यह कारनामा किया। एकता ने अपने करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए 63 वनडे, 42 टी20 और एक टेस्ट खेला है, जिसमें उन्होंने क्रमशः 98, 53 और तीन विकेट लिए हैं। वह मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी, जो साल 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची थी।

भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं एकता

भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं एकता

उत्तराखंड महिला टी-20 टीम की कप्तान एकता बिष्ट ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान करने का काम किया है। एकता पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, डायलन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव पहले से ही शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं, ऐसे में एकता के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+