IPL Auction 2025: चूना लगा दिया रे! मल्लिका सागर की गलती से गुजरात टाइटंस को हुआ इतने लाख का नुकसान

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी के पहले दिन बिड के दौरान ऑक्शनीयर मल्लिका सागर की तरफ से बड़ी गलती देखने को मिली। इसका नुकसान गुजरात टाइटंस की टीम को हुआ। गुजरात और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच जोस बटलर को खरीदने के लिए बिड वॉर हुआ था।

इस बिड वॉर में गुजरात ने 15.5 करोड़ की बोली लगा दी थी। इसके बाद मल्लिका ने लखनऊ टीम के मालिक को पूछा कि क्या आप अपना अमाउंट बढ़ाना चाहेंगे। इस पर लखनऊ की तरफ से आगे बिड करने से मना कर दिया गया और यहाँ एक ब्लंडर हुआ।

ipl auction

गुजरात के 15.5 करोड़ पर लखनऊ ने आगे बोली नहीं लगाई लेकिन मल्लिका ने 15.75 करोड़ बोल दिया और बटलर गुजरात के खाते में चले गए लेकिन टीम को 25 लाख का नुकसान हो गया। गुजरात की टीम को बटलर महज 15.5 करोड़ में ही बिकने थे लेकिन मल्लिका सागर ने गलती कर टीम को नुकसान पहुंचा दिया।

इस एक गलती की वजह से गुजरात को बड़ी रकम का चूना लगा लेकिन मल्लिका को भी फैन्स अब ट्रोल कर रहे हैं। पिछले सीजन भी वही नीलामी का हिस्सा थीं। उस समय पंजाब किंग्स ने अपनी बिड कैंसल करने का प्रयास किया था। शशांक सिंह के लिए बिड थी लेकिन हथौड़ा गिराने के बाद मल्लिका ने मना कर दिया था।

गौरतलब है कि जोस बटलर पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों की बात आती है, तो बटलर का नाम भी लिया जाता है। उनके बल्ले से कुल 7 शतक इस लीग में आए हैं। इस वजह से उनके ऊपर गुजरात ने इस बार भरोसा दिखाया है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वह गुजरात के लिए लगभग हर मैच में खेलेंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम में राशिद खान जैसे धाकड़ स्पिनर पहले से ही हैं। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को भी गुजरात ने अपने साथ शामिल किया है। एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+