Duleep Trophy 2025: दिलीप ट्रॉफी के लिए सभी टीमों का ऐलान, जानें किस टीम का कौन बना कप्तान

Duleep Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट के नामी टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2025 का आयोजन 28 अगस्त से 11 सितंबर तक बेंगलुरु में किया जाएगा। BCCI द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट भारत के छह जोनल टीमों - उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के बीच खेला जाता है। यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम मंच मानी जाती है, जहां से कई नए चेहरे राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय करते हैं।

शार्दुल ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Duleep Trophy 2025)

इस बार पश्चिम जोन की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के हाथों में दी गई है। टीम में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज़ खान और रुतुराज गायकवाड़ जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर रखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि चयनकर्ता अब युवा खिलाड़ियों को तरजीह दे रहे हैं।

Duleep Trophy 1

ईशान किशन बने कप्तान

पूर्व जोन की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन को सौंपी गई है। टीम में भारत के सीनियर गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, आकाश दीप और भरोसेमंद बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में जगह मिली है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

तिलक वर्मा को मिली खुशखबरी

दक्षिण जोन की कप्तानी युवा बल्लेबाज एन. तिलक वर्मा को दी गई है, जबकि उपकप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन होंगे। टीम में केरल के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो उनके शानदार रणजी प्रदर्शन का नतीजा है। देवदत्त पडिक्कल, साईं किशोर और वायशाक विजयकुमार जैसे खिलाड़ी टीम का संतुलन मजबूत करते हैं।

वहीं, उत्तर जोन की अगुवाई भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं। उनके साथ टीम में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, और जम्मू-कश्मीर के प्रतिभावान खिलाड़ी औकिब नबी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले रणजी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

दिलीप ट्रॉफी 2025 इस बार कई युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने खुद को साबित करने का मौका देगी। हर जोन की टीम मजबूत नजर आ रही है और मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

दिलीप ट्रॉफी 2025 टीमों की घोषणा

वेस्ट जोन की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, धर्मेंद्र जड़ेजा, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला।

ईस्ट जोन टीम: इशान किशन (कप्तान)(विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज जयसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद शमी स्टैंड-बाय: मुख्तार हुसैन, आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी, राहुल सिंह।

साउथ जोन टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अज़हरुद्दीन (उप-कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निज़ार, नारायण जगदीसन, टी. विजय, आर. साई किशोर, तनय त्यागराजन, विशाक विजयकुमार, एमडी निधिश, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर। स्टैंड-बाय: मोहित रेडकर, आर. स्मरण, अंकित शर्मा, ईडन एप्पल टॉम, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख रशीद।

नार्थ जोन टीम: टीम शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी स्टैंड-बाय: शुभम अरोड़ा (विकेटकीपर), जसकरनवीर सिंह पॉल, रवि चौहान, आबिद मुश्ताक, निशंक बिड़ला, उमर नजीर, दिवेश शर्मा।

सेंट्रल जोन: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), रजत पाटीदार*, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संचित देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+