DRS को लेकर बने इस क्रिएटिव वीडियो को देखने के बाद आप नहीं रोक पाएंगे हंसी, जमकर हो रहा है Viral

वायरल वीडियो में 7 लोग हैं, जिन्होंने DRS पर एक वीडियो को क्रिएट किया है। लोग इन लोगों की क्रिएटिविटी के कायल हो गए हैं। वीडियो में एक बच्चे को भी लिया गया है। इस बच्चे ने अपने एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डीआरएस को आए हुए करीब 14 साल हो गए हैं। पहली बार डीआरएस साल 2008 में आया था और तब से यह क्रिकेट नियमों में सबसे पसंद वाला नियम बन गया है। कई मौकों पर देखा गया है कि डीआरएस की वजह से मैच का रूख तक पलट जाता है। डीआरएस जैसे क्रिकेट के चर्चित नियम को लेकर सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

DRS creative video viral

7 लोगों के क्रिएटिव वीडियो को लोगों ने किया पसंद

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में 7 लोग हैं, जिन्होंने इस वीडियो को क्रिएट किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन लोगों की क्रिएटिविटी के कायल हो गए हैं। वीडियो में एक बच्चे को भी लिया गया है। अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर है क्या? वीडियो में डीआरएस की पूरी प्रक्रिया को एक अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में एक लड़का जो गेंदबाज की भूमिका निभा रहा है, वो एक बच्चे को गेंद के रूप में बल्लेबाज की ओर धकेलता है। गेंद के रूप में वो बच्चा बल्लेबाज को बीट करते हुए बैकफुट पर टकरा जाती है। इसके बाद वीडियो में अन्य सभी लोग जोर से अपील करते हैं।

वीडियो में छोटे से बच्चे ने की कमाल की एक्टिंग

खिलाड़ियों की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। इसके बाद बल्लेबाज ने तुरंत डीआरएस का इशारा कर दिया। इसके बाद वीडियो में हंसने वाला मूमेंट आता है। दरअसल, डीआरएस में जिस तरह स्लो मोशन रिव्यू चलता है, ठीक उसी तरह का सीन इस वीडियो में दिखाया गया है। दरअसल, गेंद की भूमिका निभा रहा छोटा सा बच्चा बहुत ही मजेदार ढंग से आगे-पीछे (रिवर्स-फॉरवर्ड) हो रहा और साथ में स्नीको मीटर पर बल्ले से गेंद लगने या न लगने की समीक्षा होती है। बच्चा बल्ले से बचते हुए खिलाड़ी के बैकफुट से टकराता है और स्टंप लाइन से होते हुए विकेट पर टकरा जाता है और फिर इसके बाद खिलाड़ी को आउट करार दे दिया जाता है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस अनोखे वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो में आईसीसी और बीसीसीआई को टैग भी किया है। एक यूजर ने तो आईसीसी से यहां तक ​​पूछ लिया कि क्या इन युवाओं को अगले विश्व कप में खेलने की अनुमति दी जाएगी। एक यूजर ने ट्वीट किया, "अंपायर की टोपी पर स्माइली बैज इसे एक अच्छी अंगूठी देता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+