ड्रीम 11 नए अवतार के साथ आ रहा वापस? सरकार से कही चौंकाने वाली बात, ऑनलाइन गेमिंग कानून से काम हुआ बंद
Dream11: संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन एंड रेगुलेशन) बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी और अब यह एक कानून बन गया। पैसे लगाकर गेम खेलने की सुविधा देने वाली कई कंपनियों को रातोंरात बड़ा झटका लगा है।
आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में फैंटेसी स्पोर्ट्स में सबसे बड़ा नाम ड्रीम इलेवन का था लेकिन अब उनको अपना काम बंद करना पड़ा है। ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसा बनाने वाले फैन्स को भी झटका लगा है। सरकार के फैसले और कानून आने के बाद ड्रीम इलेवन की तरफ से बयान आया है।

ड्रीम इलेवन ने अपने सोशल मीडिया पर एक लम्बा नोट शेयर किया है। इसमें कहा गया कि जब हमने 18 साल पहले इस यात्रा की शुरुआत एक स्पोर्ट्स टेक कंपनी के रूप में की थी, तब हम अमेरिका की फैंटेसी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के 1% आकार के भी बराबर नहीं थे। Dream11 का फैंटेसी स्पोर्ट्स प्रोडक्ट हमारा तरीका था "भारत में खेल को बेहतर बनाने" का। इसी जुनून, विश्वास और "भारत में बना, भारत के लिए, भारतीयों द्वारा" की भावना के साथ, हम दुनिया का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बन गए।
आगे बताया कि हम हमेशा से कानून का पालन करने वाली कंपनी रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। हमने हमेशा अपने बिज़नेस को कानूनों के अनुरूप संचालित किया है। हालांकि हमें लगता है कि प्रगतिशील नियमों को लागू करना सही दिशा में कदम होता, लेकिन हम कानून का सम्मान करते हैं और "ऑनलाइन गेमिंग कानून 2025 के प्रचार और विनियमन" का पूरा पालन करेंगे। आपके प्यार और विश्वास के लिए धन्यवाद, दूसरी पारी में फिर मिलेंगे।
ड्रीम इलेवन ने यह भी कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास कई शानदार स्पोर्ट्स टेक बिज़नेस हैं, जैसे कि FanCode, DreamSetGo और Dream Game Studios, साथ ही हमारा Dream Sports Foundation भी है। ये सभी हमारे "खेल को बेहतर बनाने" के विजन को आगे बढ़ाएंगे और हमारे माननीय प्रधानमंत्री के भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लक्ष्य में सहयोग करेंगे। ड्रीम इलेवन ने अपने बयान में एक बात कही है, जिस पर ध्यान देना होगा। दूसरी पारी में फैन्स से फिर मिलने का कहा गया है, इसका मतलब है कि ड्रीम इलेवन जल्दी ही कुछ नया लेकर आ सकता है, देखना होगा कि आगे क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications