सूर्यकुमार यादव को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया 'ऑउट ऑफ बॉक्स' सुझाव, ODI में उन्हें बाहर नहीं कर सकते!
Suryakumar Yadav in ODI: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो बार गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने ये सुझाव दिया है।

सूर्यकुमार यादव टी20 के बाद वनडे क्रिकेट में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई ऐसा कारण नहीं दिखता है कि वे वनडे क्रिकेट में टी20 की सफलता को दोहरा ना सकें। लेकिन ये बल्लेबाज फिलहाल 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपने रास्ते में कांटे में बोता जा रहा है। इस साल उन्होने वनडे में बहुत अच्छा नहीं किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में दो लगातार दो बार गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं।
इन दोनों मैचों में सूर्यकुमार को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ठीक इसी अंदाज में आउट किया था। यादव बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं और अब वनडे में उनका औसत 25.47 कर दिया गया है जो बेहद शर्मनाक है क्योंकि यादव को विलक्षण प्रतिभा का बल्लेबाज माना जाता है।
इस प्रारूप में रन ना करने के लिए सूर्यकुमार के भविष्य पर सवाल लटकने लगे हैं। भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक लीक से हटकर सुझाव देते हुए कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अजब सुझाव दिया है।
दूसरे एकदिवसीय मैच के बाद क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने बताया कि अय्यर की अनुपस्थिति के बीच हार्दिक पांड्या को नंबर 4 विकल्प के रूप में आजमाया जा सकता है। उसके बाद केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार नंबर 6 बल्लेबाज के रूप में काम कर सकते हैं।
कार्तिक को लगता है ये फॉर्मेट का खेल नहीं है क्योंकि इन गेंदों पर सूर्यकुमार टी20 में भी आउट हो जाते। ऐसा नहीं है कि वनडे होने के कारण वह आउट हो रहे हैं। यहां ऑस्ट्रेलिया ने हाई क्वालिटी गेंदबाजी की है। उन्होंने अब दो वनडे खेले हैं और इससे पहले वह लगातार नहीं खेले थे। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर पसंदीदा थे और सूर्या बैक-अप विकल्प थे। हमें यादव की प्रतिभा को देखते हुए उनको सपोर्ट करना चाहिए।'
कार्तिक ने कहा कि मैं ये देखना चाहता हूं क्या टीम सूर्या को किसी और जगह पर फिट कर सकती है ताकि वे बेस्ट रिजल्ट दे सकें। । मुझे लगता है, हार्दिक को ऊपर बल्लेबाजी करने में मजा आता है तो क्या उन्हें नंबर 4 पर और सूर्य को छठे नंबर पर भेजने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप उसे 15-18 ओवर देते हैं, तो वह जिस तरह से खेल का रुख मोड़ सकता है वह हमने देखा है। वह इस बात की परवाह किए बिना कि सर्कल के अंदर 5 या 4 फील्डर हैं, वह अपनी इच्छा से बाउंड्री मार सकता है। जब आप सूर्य को कम ओवर, 14-18 ओवर देते हैं, तो वह अपने प्रचंड रूप पर होता है। वनडे में सूर्यकुमार हर कीमत पर होने ही चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications