टीम से ड्रॉप किए जा रहे थे सिराज, तब कोहली ने की थी ऐसी मेहरबानी, दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा

Kohli and Siraj: दिनेश कार्तिक ने बताया कैसे सिराज का टी20 करियर रफ्तार पकड़ गया और कहां से वह उठे। कोहली के साथ भरत अरुण ने क्या किरदार निभाया था।

Dinesh Karthik

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भले ही टीम इंडिया को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला पाए हों लेकिन इंडियन क्रिकेट में उनके योगदान को कम करके आंका नहीं जा सकता है। उन्होंने टेस्ट मैच में जो किया है उसकी मिसाल आज भी दी जाती है और भारत में टेस्ट मैचों को फिर से बेहतरीन बनाने का काम करने वाले इस खिलाड़ी को भुलाया नहीं जा सकता। कोहली और रवि शास्त्री के साथ मिलकर विदेशों में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज जिताने का काम शुरू कर दिया। आज कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी बेहतरीन काम कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज का कोहली के साथ एक अलग ही नाता रहा क्योंकि दोनों एक ही टीम आरसीबी से खेलते रहे हैं।

गेंदबाज के लिए संजीवनी बूटी जैसा साबित हुआ ये सपोर्ट

गेंदबाज के लिए संजीवनी बूटी जैसा साबित हुआ ये सपोर्ट

विराट कोहली एक समय आरसीबी के साथ-साथ पूरे भारत क्रिकेट की बड़ी ताकत हुआ करते थे जिनकी आवाज को दबाना हर किसी के लिए संभव नहीं था। ऐसे समय में कोहली द्वारा सिराज को सपोर्ट करना इस गेंदबाज के लिए संजीवनी बूटी जैसा साबित हुआ और आज वे जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं यह बताता है कि कोहली का भरोसा बिल्कुल सही था। दिनेश कार्तिक ने कोहली और सिराज के संबंधों पर कुछ और रोशनी डाली है जहां उनका कहना है कि कोहली ने सिराज को बहुत सपोर्ट किया है और 2020 की महामारी के बाद सिराज को टीम से ड्ऱॉप किया जा रहा था तब कोहली ने कहा था- मैं उसको प्लेइंग 11 में चाहता हूं।

 वही से उनका T20 करियर आगे बढ़ा

वही से उनका T20 करियर आगे बढ़ा

"तब मैं केकेआर की टीम का हिस्सा था तब आरसीबी ने हमें 100 रनों के अंदर आउट कर दिया था जिसमें सिराज ने 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। वही से उनका T20 करियर आगे बढ़ा था। जब आप समाज के हर तबके से आने वाले लोगों को देखते हैं जो इतना अच्छा करते हैं तो यह एक ऐसी बड़ी सफलता की कहानी बन जाती है जिससे आप काफी प्रेरणा ले सकते हैं।" दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के स्पेशल शो राइज ऑफ़ इंडिया पर यह बात कही।

भरत अरुण ने भी अहम रोल अदा किया था

भरत अरुण ने भी अहम रोल अदा किया था

मोहम्मद सिराज एक बहुत ही साधारण बैकग्राउंड से आते हैं जहां उनके पिता ऑटो ड्राइवर थे जिनका बाद में देहांत हो गया था लेकिन आज सिराज ने अपने पारिवारिक आर्थिक मुकाम को बहुत हद तक बदल दिया है। सिराज आज अपनी जगह बहुत मजबूत कर चुके हैं लेकिन अभी टेस्ट मैचों में उनको खुद को साबित करना बाकी है। वह सफेद क्रिकेट में अपनी लय में होते हैं तो भारत को बुमराह की कमी भी नहीं खलती है। दिनेश कार्तिक का कहना है कि सिराज कोहली को बड़े भाई की तरह देखते हैं जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया। विराट कोहली को उन्होंने महत्व दिया कि यह आदमी उनके जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे ही भरत अरुण ने भी उतनी भूमिका ही निभाई है क्योंकि हैदराबाद के लिए अपने शुरुआती सालों में बतौर कोच थे उन्होंने मोहम्मद सिराज का अच्छी चीजें करने के लिए मार्गदर्शन किया एक बड़ी भूमिका इस बॉलिंग कोच ने भी निभाई है।

Recommended Video

    Indian Cricket के खिलाड़ी जिन्हें जबरदस्ती मिली टीम में जगह, लेकिन जल्द निकल गई हवा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+