रोहित शर्मा होंगे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, भारतीय खिलाड़ी ने की हैरान करने वाली भविष्यवाणी

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप ख़िताब से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें महज एक कदम दूर है। फाइनल मुकाबले का हर किसी को इंतजार है। भारतीय टीम तगड़ी लय में है और ऑस्ट्रेलिया ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया है। फाइनल से पहले प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के बहस देखने को मिल रही है।

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन अब तक बनाये हैं। शमी गेंदबाजी में टॉप खिलाड़ी हैं। ऐसे में बेस्ट खिलाड़ी किसे चुना जाएगा, इसको लेकर बातचीत देखने को मिल रही है। इस बीच दिनेश कार्तिक ने अपना प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुन लिया है।

rohit sharma

दिनेश कार्तिक ने कहा है कि इस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रोहित शर्मा होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे कीमती खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा होंगे। क्रिकबज से बातचीत में कार्तिक ने कहा कि रोहित ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने दिखाया है कि बतौर कप्तान किस तरह का खेल होना चाहिए। वह बेहतरीन रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में कप्तानी के अलावा ओपनर के तौर पर धाकड़ शुरुआत दिलाने का जिम्मा लिया हुआ है। रोहित शर्मा ने 10 मैचों में 550 रन बनाये हैं। लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के बल्ले से 500 से ज्यादा रन आए हैं।

रोहित शर्मा की बैटिंग में सबसे अहम बात उनका स्ट्राइक रेट है। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं। रोहित शर्मा ने 124 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेली है।

बल्लेबाजी के अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी काफी चर्चा हुई है। उनकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ हर कोई कर रहा है। अहम मौकों पर उन्होंने अपने फैसलों से टीम को मुश्किल से निकाला है। फाइनल में उनकी बैटिंग और कप्तानी दोनों पर निगाहें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+