दिनेश कार्तिक की ऑल टाइम इलेवन से धोनी बाहर, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Dinesh Karthik Playing XI: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी ऑल-टाइम भारतीय प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान एमएस धोनी और भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर को टीम में शामिल नहीं किया।

क्रिकबज के साथ एक साक्षात्कार में कार्तिक ने बताया कि वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा उनकी टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर, सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर और विराट कोहली पांचवें नंबर पर होंगे। युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा उनकी टीम में दो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।

dhoni and karthik

कार्तिक की टीम में रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले भी मुख्य स्पिनर के रूप में शामिल हैं। तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह और जहीर खान करेंगे। कार्तिक ने कहा, "मैं वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करूंगा। सभी फॉर्मेट में ओपनिंग के लिए अच्छा संयोजन है। नंबर 3 पर राहुल द्रविड़ होंगे। नंबर 4 पर सचिन तेंदुलकर और नंबर 5 पर विराट कोहली होंगे।"

कार्तिक ने कहा कि नम्बर छह का स्थान चुनना मुश्किल था लेकिन यहाँ दो ऑल राउंडर फिट करने थे। भारत द्वारा तैयार प्लेयर्स से यह मुल्ता था। नम्बर छह पर युवराज सिंह और सातवें स्थान पर जडेजा, आर अश्विन को आठवें और कुंबले को नौवें स्थान पर रखा गया। बुमराह दसवें और जहीर खान 11वें स्थान पर होंगे।

गौतम गंभीर और धोनी जैसे प्लेयर्स को कार्तिक ने इस टीम में नहीं रखा। गौतम गंभीर को लेकर दिनेश कार्तिक ने कहा कि हर खिलाड़ी को टीम में रख पाना मुश्किल काम है। उन्होंने यह भी कहा कि 12वें खिलाड़ी हरभजन सिंह होंगे और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने टीम में शामिल नहीं किया है।

दिनेश कार्तिक की ऑल टाइम XI

वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+