दिनेश कार्तिक बस ठीक ठाक हैं, 'टीम इंडिया के असली फिनिशर तो ये तीन खिलाड़ी हैं'

नई दिल्ली, 10 अगस्त: भारतीय टीम का वास्ताविक फिनिशर कौन है? इस सवाल का जवाब टी20 फॉर्मेट में दिनेश कार्तिक का नाम सामने रखकर दिया जाएगा। बात सही भी है, कार्तिक ने आईपीएल से लेकर अब तक कितने ही मुकाबले अपनी टीम को जिताए हैं। पर कार्तिक एक अस्थायी हल ही हैं। उनको शायद इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में चुना भी ना जाए। वनडे फॉर्मेट के लिए उनको विचारा नहीं जाएगा और टेस्ट मैचों में खेलने का कोई तुक नहीं।

टीम इंडिया के असली फिनिशर तो ये तीन खिलाड़ी हैं

टीम इंडिया के असली फिनिशर तो ये तीन खिलाड़ी हैं

साथ ही इस सच से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कार्तिक की सफलता की दर फिलहाल 30-40 प्रतिशत ही है। इतनी अनिश्चितता वाले खिलाड़ी को टीम अपना फिनिशर नहीं मान सकती।

इसमें कार्तिक का दोष नहीं, उनकी जगह ही ऐसी है। हिट एंड मिस वाला मामला है। पर भारत के पास कुछ और बल्लेबाज हैं जिनकी क्लास कार्तिक से ज्यादा है, जो ज्यादा भरोसेमंद हैं, पर वे फिनिशर जैसा काम नहीं करते हैं। लेकिन, भारत के पूर्व कप्तान और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष, क्रिस श्रीकांत ने सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को "वास्तविक फिनिशर" के रूप में चुना।

डीके बस ठीक ठाक फिनिशर हैं

डीके बस ठीक ठाक फिनिशर हैं

श्रीकांत का मानना है डीके बस ठीक ठाक फिनिशर हैं।

एशिया कप में टीम इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कौन हैं, इस पर बहस करते हुए, श्रीकांत ने कहा: "मैं दिनेश कार्तिक को एक अच्छा फिनिशर कहूंगा लेकिन वास्तविक फिनिशर सूर्यकुमार यादव जैसे लोग हैं। वह एक शानदार फिनिशर हैं।"

ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव

ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'फॉलो द ब्लूज़' में कहा, "आपके पास ऋषभ पंत हैं, जो एक शानदार फिनिशर हैं। आपके पास हार्दिक पांड्या हैं, जो एक और शानदार फिनिशर हैं। मुझे लगता है कि मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि एक फिनिशर वह व्यक्ति होता है जो 8वें ओवर से टीम को लेता है और 20वें ओवर तक चलता है।"

जो 8वें या 12वें ओवर से बल्लेबाजी कर सकता हो

जो 8वें या 12वें ओवर से बल्लेबाजी कर सकता हो

"एक फिनिशर से आपका क्या मतलब है? मेरी किताब में, फिनिशर वह व्यक्ति है जो 8वें या 12वें ओवर से बल्लेबाजी कर सकता है और 20वें ओवर तक चल सकता है, और भारत के लिए मैच जीत सकता है। केएल राहुल अच्छे फिनिशर हैं, रोहित शर्मा अच्छे फिनिशर हैं। वे वैसे भी ओपनिंग करते हैं। मैं सिर्फ यह नहीं कह सकता कि आप आखिरी 5 ओवर बल्लेबाजी करते हैं और कहते हैं कि वह फिनिशर है।"

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में डीके शामिल हैं

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में डीके शामिल हैं

श्रीकांत ने हालांकि कहा कि एशिया कप के लिए दिनेश कार्तिक को निश्चित रूप से अपनी टीम में जगह मिलेगी।

उन्होंने कहा, "मैं दिनेश कार्तिक को बताना चाहूंगा, उन्हें निश्चित रूप से मेरी टीम में भी जगह मिलती है।"

बीसीसीआई ने डीके को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया है।

एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होनी है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+