4, 4, 4, 6, 6, 4...वीडियों में देखें दिनेश कार्तिक का एक ओवर में मचा कहर

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में भी दमदार खेल दिखाते हुए सबको हैरानी में डाल दिया है। 36 साल की उम्र में कार्तिक मैदान के चारों ओवर खुलकर शाॅट खेलते हुए युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि जुनून और आत्मविश्वास होना चाहिए। कार्तिक ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। उन्होंने एक ओवर में 28 रन जड़ने का काम भी किया।

यह भी पढ़ें- 'अगला मैच CSK के साथ है, इज्जत रख', खूब उड़ा मुंबई का मजाक, देखें रिएक्शन

एक ओवर में मचा कहर

एक ओवर में मचा कहर

कार्तिक ने महज 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन बना दिए, जिसमें 5 चाैके व 5 ही छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उन्होंने 18वें ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री लगाते हुए 28 रन बटोरे। गेंदबाजी करने आए मुस्ताफिजुर रहमान को कार्तिक ने अपना निशाना बनाया।
पहली गेंद- चाैका
दूसरी गेंद- चाैका
तीसरी गेंद चाैका
चाैथी गेंद- छक्का
पांचवीं गेंद- छक्का
छठी गेंद- चाैका

मैक्सवेल के आउट होने का बाद खेले तेज

बता दें कि कार्तिक के 66 रन और ग्लेन मैक्सवेल के 55 रनों ने आरसीबी को 20 ओवर में 189 तक पहुंचाने में मदद की। कार्तिक उस समय बैटिंग करने आए थे जब आरसीबी के 5 विकेट महज 94 रनों पर गिर गए थे। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (0) और डु प्लेसिस (8) जल्दी आउट हो गए थे तो विराट कोहली (12) और प्रभुदेसाई (6) भी खास नहीं कर सके थे। लेकिन तब मैक्सवेल ने शाहबाज अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला। मैक्सवेल ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कार्तिक ने कहर मचाया।

बनाया साझेदारी का रिकाॅर्ड

बनाया साझेदारी का रिकाॅर्ड

साथ ही कार्तिक ने छठे विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड भी कायम किया। कार्तिक ने शहबाज अहमद के साथ मिलकर मात्र 52 गेंदों में ही नाबाद 97 रनों की साझेदारी कर डाली। छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड किरोन पोलार्ड व अंबाती रायुडू के नाम है। उन्होंने 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाई थी। इसके बाद साहा व डेविड हसी की जोड़ी है, जिन्होंने 2008 में केकेआर के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 104 रनों की साझेदारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+