दिनेश कार्तिक ने इन लोगों को दिया विश्वकप टीम में चुने जाने का क्रेडिट, वायरल हो रहा क्रिकेटर का ट्वीट

टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई, वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया।

नई दिल्ली, 14 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई, वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हो रही है। वहीं विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को मौका मिला है। आईपीएल 2022 से ही कार्तिक का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने आरसीबी के लिए कई मैच भी फिनिश किए थे। इसके बाद से ही वह लगातार टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। विश्वकप स्क्वॉड में कार्तिक के चयन पर आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उन्हें बधाई दी।

Recommended Video

    T20 WC 2022: Dinesh Karthik ने WC के लिए चुने जाने पर ट्विटर पर खुशी जाहिर| वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    आरसीबी ने जताई खुशी

    आरसीबी ने जताई खुशी

    रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोरु ने अपने ट्वीट में लिखा, हम आपके लिए इससे अधिक खुश नहीं हो सकते हैं। स्पेशल प्लेयर का स्पेशल कम बैक। दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के इस ट्वीट के जवाब में लिखा, धन्यवाद आरसीबी। मुझे अपनी यात्रा का एक अभिन्न अंग बनाने और मेरे सपने को हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए। आरसीबी के सभी फैंस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं जब भी टीम इंडिया के लिए खेल रहा होता हूं तब भी वह आरसीबी-आरसीबी चिल्लाते हैं। इसके लिए सभी का धन्यवाद। इससे पहले कार्तिक ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि टीम में टी20 स्क्वॉड में चयन उनके लिए किसी सपना पूरे होने जैसा है।

    कार्तिक का अब तक करियर

    कार्तिक का अब तक करियर

    दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.00 की औसत और 49.27 के स्ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 94 वनडे में उन्होंने 30.20 की औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगाया है।

    IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन

    IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन

    आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई मौकों पर रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के लिए मैच फिनिश किए थे। यही कारण है कि कार्तिक को भारतीय टीम में फिनिशर के तौर पर शामिल किया जा रहा है। आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी ने कार्तिक को मेगा ऑक्शन में 5.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। टूर्नामेंट में उन्होंने 16 मैच खेले और 55.00 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 66 रन रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+