Dinesh Karthik ने किया कमाल, धोनी-रोहित सबको पछाड़ा, बनाया गजब का रिकॉर्ड

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 218 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। विराट कोहली के अलावा कप्तान फॉफ डुप्लेसिस के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली।

कार्तिक ने भी खेली अहम पारी

अंत के ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए मुकाबला जीतना बेहद ही जरूरी है। आरसीबी को अगर प्लेऑफ में एंट्री पाना है तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले को आरसीबी को अपने नाम करना होगा।

Royal Challengers Bengaluru 1

कार्तिक ने किया कमाल

आरसीबी की टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने इस मुकाबले के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही दिनेश कार्तिक रोहित शर्मा के बाद यह खास कमाल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, दिनेश कार्तिक ने टी-20 फॉर्मेट में 400 मुकाबला खेल चुके हैं।

कोहली-धोनी को पछाड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए दिनेश कार्तिक का यह 400वां टी-20 क्रिकेट मैच है। कार्तिक 400 या उससे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने ऐसा करनामा कर रखा है। रोहित शर्मा के नाम 440 टी-20 मैच है। वहीं दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान 391 टी-20 मैच खेले हैं। जबकि विराट कोहली ने अब तक 390 टी-20 मैचो में हिस्सा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+