दिनेश चांदीमल ने मिचेल स्टार्क की गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, सड़क पर घूम रहे लड़के को लगी बॉल

कोलंबो, जुलाई 11। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 39 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चारो खाने चित कर दिया। बल्लेबाजी में दिनेश चांदीमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा। अपनी इस पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब पिटाई की। खासकर मिचेल स्टार्क को चांदीमल ने खूब पिटा।

Dinesh chandimal

मिचेल स्टार्क नहीं भूल पाएंगे यह छक्का

दिनेश चांदीमल ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के जड़े। इनमें से 2 छक्के तो चांदीमल ने मिचेल स्टार्क के ही एक ओवर में जड़ दिए और यह दो छक्के इतने लंबे थे कि गेंद स्टेडियम के बाहर ही जाकर गिरी। मिचेल स्टार्क अपने करियर में इन दो छक्कों को शायद ही कभी भूल पाएंगे। इनमें से एक छक्का तो इतना लंबा था कि बॉल स्टेडियम के बाहर जाकर सड़क पर घूम रहे एक लड़के के पेट पर जाकर लगी। दिनेश चांदीमल के इन दो शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्रीलंका ने जीता गाले टेस्ट

आपको बता दें कि गाले टेस्ट के चौथे दिन ही श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 39 रन से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 191 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 151 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में प्रभात जयसूर्या ने सबसे अधिक 12 विकेट पूरे मैच में लिए, जिसमें 6-6 विकेट उन्होंने दोनों पारियों में लिए।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में विराट कोहली को लगी चोट! पहले वनडे में खेलना हुआ मुश्किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+