इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में विराट कोहली को लगी चोट! पहले वनडे में खेलना हुआ मुश्किल

लंदन, जुलाई 11। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम कल से वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मंगलवार को लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, BCCI सूत्रों के हवाले से यह जानकारी है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनका पहले वनडे में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

विराट को पीठ में लगी है चोट!

विराट को पीठ में लगी है चोट!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली सोमवार को केनिंग्टन ओवल के मैदान पर प्रैक्टिस के लिए भी नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पीठ में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें प्रैक्टिस से दूर रखा गया। विराट को लेकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वो ज्यादा चोटिल हो गए हैं और कल शायद ही इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलेंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक विराट की चोट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

कोहली के लिए अच्छी नहीं है खबर

कोहली के लिए अच्छी नहीं है खबर

आपको बता दें कि विराट कोहली अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो जाते हैं तो यह उनके लिए वाकई बहुत बुरी खबर होगी, क्योंकि कोहली पहले ही फॉर्म से जूझ रहे हैं और फॉर्म में आने के लिए उनका खेलना जरूरी है। विराट लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म में हैं और उन्हें टीम से बाहर किए जाने की भी मांग कई पूर्व खिलाड़ी कर चुके हैं।

इन खिलाड़ियों ने वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन में किया अभ्यास

इन खिलाड़ियों ने वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन में किया अभ्यास

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया कल से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। मैच से एक दिन पहले सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया। पूरी सोमवार को शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वहीं कोहली कहीं नजर नहीं आए। आपको बता दें कि शिखर धवन वनडे टीम में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+